SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 181
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १५८ अनुश्रुत श्रुतियाँ है, सिक जाने पर आलू मुलायम हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त का आविष्कर्ता न्यूटन एक महान् प्रतिभाशाली वैज्ञानिक था। उसके चिन्तन एवं पांडित्य पर यूरोप को आज भी गर्व है। बाईस वर्ष की अवस्था में उसने बीज गणित के द्विपद सिद्धान्त का आविष्कार किया था। सूर्य की किरणों में सात रंग क्यों हैं ? समुद्र में ज्वार-भाटा क्यों आता है ? सूर्य चन्द्र की क्षीणता और पूर्णता का क्या रहस्य है ? इन प्रश्नों की गहराई में उतरकर उसने गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त का विश्लेषण किया था। ____ एक बार न्यूटन के पास एक महिला आई, और मुक्त कंठ से उसकी प्रतिभा एवं ज्ञान की प्रशंसा करने लगी। न्यूटन ने चौंक कर कहा- “अरे ! तुम क्या बातें कर रही हो? मैं तो उस बच्चे के समान हूँ जो सत्य के विशाल समुद्र के किनारे बैठा हुआ केवल कंकड़ ही बीनता रहता है। विद्या के अथाह वारिधि में तो मैंने अभी तक प्रवेश ही नहीं किया।" महिला न्यूटन की विनम्रता के समक्ष विनत हो गई। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003185
Book TitleKhilti Kaliya Muskurate Ful
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDevendramuni
PublisherTarak Guru Jain Granthalay
Publication Year1970
Total Pages288
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy