SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 48
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ३४ अतीत का वसंत : वर्तमान का सौरभ और उसके जीवन का श्वासोच्छ्वास बना । मर्यादा महोत्सव का निष्ठापत्र ही तेरापंथ की प्राण-प्रतिष्ठा है । जयाचार्य के शासनकाल में साहित्य, कला, अध्ययन, वक्तृत्व, यात्रा, शिष्य-संपदा आदि अनेक क्षेत्रों में विकास के चरण आगे बढ़े, उनके उत्तरवर्ती आचार्य-त्रय ने विकास के चरणों का अनुगमन किया । अष्टम आचार्य कालूगणी ने विकास की गति को और अधिक तेज करने के लिए कुछ अभिनव दिशाएं खोलीं । गति में तीव्रता लाने का दायित्व अपने उत्तराधिकारी को सौंप दिया । आचार्य तुलसी का शासन-काल विकास के ऊर्ध्वारोहण का काल है । विकास लक्ष्य-शून्य नहीं होता । लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का नाम है विकास । लक्ष्य जितना महान् होता है, उतनी ही गति की संभावना रहती है। • पूज्य गुरुदेव ने लक्ष्य बनाया - साधु-साध्वियों में शिक्षा का विकास होना चाहिए। एक दशक से अधिक समय इस कार्य की संपन्नता में लगा और हमारे पैर मंजिल तक पहुंच गए। • लक्ष्य बना - धर्म को रूढ़िवाद के कटघरे से निकाल कर उसके सार्वभौम स्वरूप को जनता के सामने प्रस्तुत करना चाहिए । अणुव्रत आन्दोलन का सूत्रपात हुआ । असाम्प्रदायिक धर्म की आचार संहिता ने जनमानस को आन्दोलित कर दिया । • लक्ष्य बना - सार्वभौम धर्म की अवधारणा जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। अणुव्रत यात्रा का दौर शुरू हुआ। राष्ट्र की आत्मा के साथ एकात्मकता का वातावरण बना । • लक्ष्य बना - जैन विद्या, अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह का सिद्धान्त साहित्य बनकर जनता तक पहुंचना चाहिए । अनेक लेखनियां अविराम गति से चलने लगीं । विपुल साहित्य के साथ-साथ अनेक पत्र-पत्रिकाएं अस्तित्व में आईं-जैन भारती, प्रेक्षाध्यान, युवादृष्टि, तुलसी प्रज्ञा, अणुव्रत, विज्ञप्ति आदि । 1 • लक्ष्य बना - आध्यात्मिक विकास आवश्यक है । धर्म में उपासना प्रमुख बनी हुई है। उसका विकल्प है - चरित्र का विकास । अणुव्रत आन्दोलन उसकी संपूर्ति कर रहा है । किन्तु नैतिकता को भी सुदृढ़ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003064
Book TitleAtit ka Basant Vartaman ka Saurabh
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMahapragna Acharya
PublisherAdarsh Sahitya Sangh
Publication Year1996
Total Pages242
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari & History
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy