SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 328
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २६० दशाश्रुतस्कन्धसूत्रम् टीका - इस सूत्र से प्रतिपादन किया गया है कि यदि मार्ग में चलते हुए साधु के पैर में कण्टक आदि बैठ जायं तो उसको क्या करना चाहिए । जब प्रतिमाधारी मुनि अपनी वृत्ति अनुसार गमन-क्रिया में प्रयत्न-शील हो और उसके पैर में काँटा, कङ्कर आदि बैठ जायं तो उसको उनको निकालना नहीं चाहिए नांही उनकी विशुद्धि करनी चाहिए, किन्तु ईर्या-समिति के अनुसार गमन क्रिया में ही प्रवृत्त रहना चाहिए, क्योंकि प्रतिमाधारी को शरीर का ममत्व त्याग कर परिषहों के सहने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । यही प्रतिमा-धारण करने का मुख्य उद्देश्य है । अब सूत्रकार फिर उक्त विषय में ही कहते हैं : मासियं भिक्खु-पडिमं पडिवन्नस्स जाव अच्छिसि पाणाणि वा बीयाणि वा रए वा परियावज्जेज्जा, नो से कप्पति नीहरित्तए । वा विसोहित्तए वा, कप्पति से अहारियं रियत्तए । सप्तमी दशा मासिक भिक्षु-प्रतिमां प्रतिपन्नस्य यावदक्ष्णोः प्राणिनो वा बीजानि वा रजांसि वा पर्यापद्येरन्, नैव स कल्पते निर्हर्तुं वा विशोधयितुं वा, कल्पते स यथेर्यमर्तुम् । पदार्थान्वयः-मासियं-मासिकी भिक्खु-पडिमं - भिक्षु - प्रतिमा पडिवन्नस्स - प्रतिपन्न साधु की जाव - यावत् अच्छिसि - आंखों में पाणाणि प्राणी वा अथवा बीयाणि - बीज वा अथवा रए वा-रज परियावज्जेज्जा - घुस जाय तो से उस साधु को नीहरित्तए - निकालना वा-अथवा विसोहित्तए - विशोधन करना नो कप्पति - योग्य नहीं किन्तु से उसको अहारियं - ईर्या-समिति के अनुसार रियत्तए - गमन करना कप्पति - योग्य है । मूलार्थ - मासिकी भिक्षु - प्रतिमा- प्रतिपन्न साधु की आंखों में यदि कोई जीव, बीज या धूलि पड़ जाय तो साधु को उसे निकालना अथवा विशोधन नहीं करना चाहिए, किन्तु ईर्या-समिति के अनुसार गमन क्रिया में ही प्रवृत्त रहना चाहिए । Jain Education International टीका - इस सूत्र में प्रतिपादन किया गया है कि जब मासिकी प्रतिमा - प्रतिपन्न साधु ईर्या-समिति के अनुसार गमन कर रहा हो, उस समय यदि उसकी आंख में मशक For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002908
Book TitleAgam 27 Chhed 04 Dashashrut Skandh Sutra Sthanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAtmaram Maharaj
PublisherPadma Prakashan
Publication Year2001
Total Pages576
LanguageHindi, English
ClassificationBook_Devnagari, Book_English, Agam, Canon, Conduct, & agam_dashashrutaskandh
File Size11 MB
JainGPT.orgInstagram
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy