SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 151
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ तृतीय दशा हिन्दीभाषाटीकासहितम् । केवल हित के ही लिए है । इसी नीति का अनुसरण करते हुए समय देखकर गुरू का विरोध करने से भी शिष्य को कोई दोष नहीं होता । ८३ किन्तु ध्यान रहे कि केवल धर्म-रक्षा के लिए ही ऐसा करना चाहिए, अन्यथा नहीं । यदि रत्नाकर के साथ द्वेष - बुद्धि से कोई ऐसा करेगा तो उसको आशातना अवश्य लगेगी । अब सूत्रकार उक्त विषय की ही आशातना का निरूपण करते है: सेहे रायणियस्स कहं कहेमाणस्स णो सुमणसे भवइ आसायणा सेहस्स ।। २७ ।। शैक्षो रात्निकस्य कथां कथयतो नो सुमना भवत्याशातना शैक्षस्य ।। २७ ।। पदार्थन्वयः - सेहे - शिष्य रायणियस्स - रत्नाकर के कहं कथा कहेमाणस्स - कहते हुए णो सुमणसे- प्रसन्न होने के स्थान पर उपहत मन हो जाये (दत्त - चित्त होकर न सुने) तो उसको आसायणा - आशातना भवइ - होती है । मूलार्थ - शिष्य रत्नाकर के कथा करते हुए यदि उपहत-मन हो जाये तो उसको आशातना होती है । टीका - इस सूत्र में बताया गया है कि गुरू के वचनों को सुनकर शिष्य को सदा प्रसन्नचित्त होना चाहिए; क्योंकि गुरू-वचन अमूल्य शिक्षाओं के भण्डार होते हैं और जीवन को पवित्र बनाने में सदा सहायक होते हैं । कहने का आशय निकला कि गुरू वचन दत्त-चित्त होकर तथा प्रसन्नता - पूर्वक सुनने चाहिए और गुरू के कथा करते हुए कभी निद्रा ओर आलस्य के वशीभूत नहीं होना चाहिए ना हीं उनका किसी प्रकार उपहास करना चाहिए । Jain Education International यदि रत्नाकर के कथा करते हुए कोई शिष्य निद्रा और आलस्य के वशीभूत होकर मन की अप्रसन्नता प्रकट करे, चित्त में दुःखित हो, किसी प्रकार भी गुरू- वाक्यों का उपहास करे या गुरू-वाक्यों में अपने कुतर्कों से निरर्थक दोषारोपण करने लगे उसको अवश्य ही आशातना लगेगी । For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002908
Book TitleAgam 27 Chhed 04 Dashashrut Skandh Sutra Sthanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAtmaram Maharaj
PublisherPadma Prakashan
Publication Year2001
Total Pages576
LanguageHindi, English
ClassificationBook_Devnagari, Book_English, Agam, Canon, Conduct, & agam_dashashrutaskandh
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy