SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 117
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ द्वितीया दशा हिन्दीभाषाटीकासहितम् । me हैं, उनमें एक यदि अन्य नौ की आज्ञा बिना उस पदार्थ का उपयोग करे तो उसको शबल दौष की प्राप्ति होगी । ४६ किन्तु धन, धान्य, पशु और स्त्री आदि की चोरी से, ताला तोड़ डाका मारने से, लूटमार करने से तथा मकान में सन्धि लगाने से तो महाव्रत भङ्ग-दोष होता है । क्योंकि इन कर्मों से तृतीय महाव्रत का भङ्ग होता है। अतः इस विषय में अतिक्रम, व्यतिक्रम और अतिचार पर्यन्त ही शबल दोष जानना चाहिए । सिद्ध यह हुआ कि अदत्त - दान कभी ग्रहण न करे । व्यवहार नय के अनुसार केवल भावों के संक्रमण (परिवर्तन) से ही शबल दोष होता है । अब सूत्रकार पृथ्वी - काय की रक्षा के विषय में कहते हैं: आउट्टियाए अणंतर-हिआए पुढवीए ठाणं वा निसीहियं वा चेतमाणे सबले ।। १५ ।। आकुट्या अनन्तर्हितायां पृथिव्यां स्थानं वा नैषेधिकं वा चेतयन् शबलः ।। १५ ।। पदार्थान्वयः - आउट्टियाए - जानकर अणंतरहिआए - सचित्त पुढवीए - पृथिवी पर ठाणं- कायोत्सर्ग करना वा अथवा निसीहियं बैठना वा अथवा अन्य क्रियाओं को चेतमाणे- करते हुए सबले - शबल दोष लगता है । मूलार्थ - जानकर, सचित्त पृथिवी पर निरन्तर कायोत्सर्ग करते हुए, बैठते हुए तथा इनके समान अन्य क्रियाएं करते हुए शबल दोष होता है । Jain Education International टीका - इस सूत्र में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को पृथ्वी - काय जीवों की रक्षा यत्न से करनी चाहिए; क्योंकि ऐसा करने से ही संयम-आराधना नियम-पूर्वक हो सकती है । सचित्त पृथिवी में, जानकर निरन्तर कायोत्सर्ग करने से, स्वाध्याय करने से, शयन करने से, बैठने से तथा इनके समान अन्य क्रियाएँ करने से शबल दोष लगता है; क्योंकि जो जानकर इस प्रकार करेगा उसके चित्त में पृथ्वी - काय जीवों की रक्षा का भाव नहीं For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002908
Book TitleAgam 27 Chhed 04 Dashashrut Skandh Sutra Sthanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAtmaram Maharaj
PublisherPadma Prakashan
Publication Year2001
Total Pages576
LanguageHindi, English
ClassificationBook_Devnagari, Book_English, Agam, Canon, Conduct, & agam_dashashrutaskandh
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy