SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 129
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ११४ है । तात्पर्य यह है कि अरिहंत परमात्मा की अस्थियाँ होने से वहाँ पर विषय भोग नहीं कर सकता । ७. सूर्य की अग्रमहिषिया'०५ : ज्योतिष्केन्द्र ज्योतिषराज सूर्य की चार अग्रमहिषिया हैं । १) सूर्यप्रभा, २) आतप्रभा, ३) अर्चिमाली और ४) प्रभंकरा । यहाँ पर सूर्यावतंसक विमान में सूर्यसिंहासन पर वह आरूढ होता है । ग्रहादि की अग्रमहिषिया'०६ - उसकी चार अग्रमहिषियाँ होती है । १) विजया, २) वैजयंती, ३) जयंति और ४) अपराजिता । उनका परिवार चंद्र इंद्र के सदृश ही होता है। ग्रह, नक्षत्र और ताराओं का शेष सब वर्णन इसी प्रकार चन्द्र के समान ही होता है । ये सभी विकुर्वणा तो कर सकते हैं किन्तु भोगोपभोगों को भाव से अर्थात् मन से ही भोगने में समर्थ हो पाते हैं, वचन और काया से नहीं । ८. ज्योतिष्क इंद्र देव-देवियों की स्थिति (आयुष्य) चंद्र-चन्द्र विमान में चंद्र, सामानिक देव तथा आत्मरक्षक देवों की जघन्य स्थिति पल्योपम के चतुर्थ भाग प्रमाण और उत्कृष्ट स्थिति एक हजार वर्ष अधिक एक पल्योपम की है । यहाँ की देवियों की स्थिति जघन्य पल्योपम के चतुर्थ भाग प्रमाण और उत्कृष्ट पाँच सौ वर्ष अधिक आधे पल्योपम की है।। सूर्य–सूर्यविमान में देवों की जघन्य स्थिति १/४ पल्योपम और उत्कृष्ट स्थिति एक हजार वर्ष अधिक एक पल्योपम की है । यहाँ देवियों की स्थिति जघन्य १/४ पल्योपम और उत्कृष्ट पाँच सौ वर्ष अधिक आधा पल्योपम है । ग्रह-देवों की जघन्य स्थिति १/४ पल्योपम और उत्कृष्ट एक पल्योपम की है । यहाँ देवियों की जघन्य स्थिति पल्योपम का चतुर्थभाग और उत्कृष्ट आधा पल्योपम हैं। __ नक्षत्र-देवों की जघन्य स्थिति १/४ पल्योपम और उत्कृष्ट एक पल्योपम की है। देवियों की जघन्य १/४ पल्योपम और उत्कृष्ट कुछ अधिक १/४ पल्योपम की हैं। Jain Education International 2010_03 For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002570
Book TitleJain Agamo me Swarg Narak ki Vibhavana
Original Sutra AuthorN/A
AuthorHemrekhashreeji
PublisherVichakshan Prakashan Trust
Publication Year2005
Total Pages324
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & agam_related_other_literature
File Size17 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy