SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 248
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अन्त हो जाता है। तृष्णा के अन्त से अनुपम उपशम भाव उत्पन्न होता है और उससे प्रत्याख्यान विशुद्ध होता है। प्रत्याख्यान की विशुद्धि और उपशम भाव की उपलब्धि से चारित्रधर्म की आराधना होती है। अपूर्वकरण होने से केवलज्ञान-केवलदर्शन प्रगट हो जाते हैं और फिर साधक मुक्त हो जाता है, उसे शाश्वत सुख की प्राप्ति हो जाती है।' इस प्रकार यह प्रत्याख्यान क्रमशः वृत्तिसंक्षययोग की ओर बढ़ने वाली साधना बन जाता है। प्रत्याख्यान में साधक विभिन्न प्रकार के व्रत-नियमों को ग्रहण करता है। इन नियमों के कुछ विशेष प्रकार यह हैं-2 (1) संभोग प्रत्याख्यान-सम्मिलित रूप से भोजन का त्याग। इससे साधक स्वावलम्बी और यथालाभसंतोषी बनता है। (2) उपधि-त्याग-वस्त्र आदि उपकरणों का त्याग। इससे साधक को ध्यान में निर्विघ्नता की उपलब्धि होती है। उसकी इच्छा और आकांक्षाओं में कमी आती है। (3) आहार प्रत्याख्यान-इसमें साधक आहार का त्याग करता है। इस प्रकार वह अनशन, ऊनोदरी, भिक्षाचरी आदि तपों की साधना में समर्थ होता (4) योग प्रत्याख्यान-इसमें साधक अपनी क्षमता, शक्ति योग्यता और पद के अनुसार मन-वचन-काय-तीनों योगों के निरोध की साधना करता है। यद्यपि तीनों योगों का पूर्ण रूप से निरोध तो साधना की उच्चतम भूमिका (चौदहवां गुणस्थान) में होता है; किन्तु साधक अपनी क्षमता के अनुसार योगों के निरोध की साधना करता है। पच्चक्खाणंमि कए, आसवदाराई हुंति पिहियाइं। आसव वुच्छेएणं, तण्हा-वुच्छेयणं होइ।। तण्हा वोच्छेदेण य, अउलोवसमो भवे मणुस्साणं। अउलोवसमेण पुणो, पच्चक्खाणं हवइ सुद्ध। तत्तो चरित्तधम्मो, कम्मविवेगो तओ अपुव्वं तु। तत्तो केवलनाणं, तओ या मुक्खो सया सुक्खो।। -आवश्यकनियुक्ति, गाथा 1594-1596 2. उत्तराध्ययन सूत्र 29/33-41 * 174 * अध्यात्म योग साधना *
SR No.002471
Book TitleAdhyatma Yog Sadhna
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAmarmuni
PublisherPadma Prakashan
Publication Year2011
Total Pages512
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy