SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 102
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ भिन्न फल के लिये भिन्न-भिन्न वर्गों की व्यवस्थित व्यवस्था प्रतिपादित की है। उसमें शान्ति के लिये श्वेत-उज्ज्वल वर्ण निश्चित किया है । इसलिये शान्त-प्रशान्त होने का इच्छुक अाराधक उस फल की प्राप्ति के लिये अभी ध्यान-आराधना श्वेत वर्णे करता है और भविष्य में भी श्वेत वर्ण से ही अरिहन्तपद की आराधना करेगा। (५) साकार श्री अरिहन्त-तीर्थंकर भगवन्तों के देह का मांस और रुधिर गाय के दूध सदृश श्वेत-उज्ज्वल है। यह निमित्त पाकर भी उनकी आराधना श्वेतवर्ण से ही करनी योग्य है । श्रीअरिहन्तपद का आराधन विश्व में कार्यसाधक तीन वस्तुओं की विशेषता मान्य है। मन्त्र, तन्त्र और यन्त्र । मन्त्रों में सर्वश्रेष्ठ श्रीनमस्कार महामन्त्र है; तन्त्रों में सर्वश्रेष्ठ विशुद्ध सामायिक है और यन्त्रों में सर्वश्रेष्ठ श्रीसिद्धचक्र यन्त्र है। इन तीनों की उत्तम पाराधना जिसके जीवन में हो जाय वह आराधक आत्मा संसार-सागर से पार उतरती है । __महत्त्वपूर्ण कार्य करने के लिए मनुष्य में आध्यात्मिक शक्ति चाहिए। आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए श्रीसिद्धचक्र-नवपदस्वरूपदर्शन-४६
SR No.002288
Book TitleSiddhachakra Navpad Swarup Darshan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSushilsuri
PublisherSushilsuri Jain Gyanmandir
Publication Year1985
Total Pages510
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy