SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 78
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ होती हैं, व्यक्ति के उतने ही आय के साधन पाये जाते हैं, लेकिन यदि हाथ पतला हो तो घर में उतने ही व्यक्ति कमाने वाले होते हैं। सूर्य पर त्रिकोण होने पर व्यक्ति उदार व सम्पत्ति का निर्माण करने वाले होते हैं। खेती होने पर ट्यूबवैल और अन्न मशीनें लगाते हैं। जितने त्रिकोण हो उतने.ही सम्पत्ति निर्माण करते हैं या एक ही सम्पत्ति को बार-बार बनवाते हैं। सूर्य ग्रह पर तिल हो तो पहले बदनामी और बाद में प्रसिद्धि का कारण होता है। ऐसे व्यक्ति धनी भी होते हैं। ऐसे व्यक्ति दृढ़ आचरण के होते हैं और उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। यदि परिस्थितियों के वशीभूत होकर उन्हें गरीबी का जीवन व्यतीत करना पड़ता है तो उस दशा में भी वे अपने व्यक्तित्व में सबसे भिन्न होते हैं। मन से वे अत्यन्त सहानुभूति पूर्ण होते हैं। हालांकि कभी-कभी दूसरों को अच्छा काम करने के लिए विवश करने में उनको अपने इस गुण को छिपाना पड़ता है। असत्यवादी और दुराचारी लोगों के लिए उनके मन में कोई सहानुभूति नहीं होती, चाहे वे उनके बच्चे ही क्यों न हों। ऐसे व्यक्ति निष्ठावादी होते हैं और अपने मित्रों की सब प्रकार से सहायता करने को सदा तैयार रहते हैं। वे जितनी अधिकता से प्रेम करते हैं, उतनी ही अधिकता से नफरत भी करते हैं। उन्हें मध्य का रास्ता पसन्द नहीं आता। या तो वे इस किनारे पर होते हैं या दूसरे किनारे पर। ऐसे व्यक्ति आर-पार की लड़ाई लड़ते हैं। बुध ग्रह बुध ग्रह चौथी उंगली अर्थात् कनिष्ठा उंगली के मूल स्थान में स्थित होता है। (देखें चित्र-21) हाथ देखते समय बुध ग्रह के विषय में जानकारी बहुत महत्व रखती है। बुध ग्रह व्यक्ति में परख, बुद्धिमत्ता, चालाकी, दुर्गुण, जेल, षड़यन्त्र, खोज आदि विषयों का पारिचायक है। उन्नत बुध यदि अधिक रेखाओं से कटा-फटा न हो, साथ ही बुध की उंगली लम्बी अर्थात् सूर्य की उंगली के तीसरे पोर से आगे निकली हो तो बुध उत्तम माना जाता है। ऐसे व्यक्ति विशेष बौद्धिक क्षमता वाले होते हैं तथा बुद्धि के बल पर विशेष उन्नति करते हैं। वैज्ञानिक, व्यवसायी, राजनेता, वक्ता, साहित्यकार, शोधकर्ता व तार्किक व्यक्तियों के हाथ में बुध उत्तम प्रकार का होता हैं। उत्तम प्रकार के हाथ में ही बुध उपरोक्त गुणदाता होते हैं। रेखाओं में दोष होने या हाथ उत्तम न होने पर उत्तम बुध व्यक्ति में बौद्धिक विकास का लक्षण तो है, परन्तु उसका प्रभाव उल्टा होता है। ऐसे व्यक्ति चोरी, ब्लैक मार्केट, षडयन्त्र करने वाले तथा समाज विरोधी कार्य करने वाले होते हैं। ये झठ बोलने में दक्ष होते हैं। अतः तर्कशक्ति का उपयोग झूठ की ओर हो जाता है। हाथ उन्नत न होने पर यदि बुध की उंगली भी टेढ़ी हो तो फिर कहना 77 Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001758
Book TitleVruhad Hast Rekha Shastra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorRajesh Anand
PublisherGold Books Delhi
Publication Year
Total Pages274
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Jyotish, L000, & L025
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy