SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 99
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ कषाय और कर्म (क) ध्रुवबन्धिनी- अपने कारण की विद्यमानता में जो कर्म-प्रकृतियाँ अवश्य बँधती हैं, वे १८ हैं। ___ सोलह कषाय एवं भय, जुगुप्सा- इन कर्म-प्रकृतियों का उदय समय भी सतत् बन्धन चलता है। (ख) अध्रुवबन्धिनी- बन्धकारण होने पर जो कर्म-प्रकृतियाँ कभी बँधती भी हैं और कभी नहीं भी बँधती हैं अर्थात् किन्हीं दो या तीन कर्म-प्रकृतियों में से एक का बन्ध होता है। हास्य अथवा शोक, रति या अरति, स्त्रीवेद-पुरुषवेद-नपुंसकवेद में से एक प्रकृति का एक समय बन्ध। (ग) ध्रुवोदया- जो कर्म-प्रकृतियाँ कर्म-क्षय की अन्तिम अवस्था तक उदय में रहती हैं। कोई भी कर्म-प्रकृति सदा उदय में नहीं रहती। (घ) अधुवोदया- अपने उदयकाल-पर्यन्त जो कर्म-प्रकृतियाँ कभी उदय में होती है, कभी नहीं। __ कषाय अथवा नोकषाय मोहनीय की समस्त प्रकृतियाँ निरन्तर उदय में नहीं रहती। एक समय एक का उदय होता है। (ङ) ध्रुवसत्ता- जिनकी सत्ता विच्छेद काल तक बनी रहती हैं। अपने उदयकाल पर्यन्त सभी की सत्ता बनी रहती है। (च) अध्रुवसत्ता- जिनकी सत्ता विच्छेद काल से पूर्व कभी रहती हैं, कभी नहीं। अध्रुवसत्ता वाली कोई कर्म-प्रकृति नहीं है। (छ) सर्वघातिनी- जो कर्म-प्रकृतियाँ आत्म-गुणों का पूर्ण रूप से घात करती हैं। वे निम्न हैं अनन्तानुबन्धी चतुष्क, अप्रत्याख्यानी चतुष्क, प्रत्याख्यानावरण चतुष्क। (ज) देशघातिनी- आंशिक रूप से आत्म-गुणों को आवृत करने वाली कर्म-प्रकृतियाँ- संज्वलन कषायचतुष्क, नौ नोकषाय । (झ) पुण्य-पाप- शुभाशुभ फल देने वाली कर्म-प्रकृतियाँ। तत्त्वार्थसूत्रानुसार ४२- हास्य, रति, पुरुषवेद पुण्यकर्म-प्रकृतियाँ तथा अन्य सभी पाप कर्म-प्रकृतियाँ हैं। गोम्मटसार के अनुसार- सभी कर्म-प्रकृतियाँ पाप प्रकृतियाँ हैं। (अ) परावर्तमाना- सजातीय कर्म-प्रकृति के उदय का निरोध करके जो कर्म-प्रकृतियाँ उदय होती हैं। सोलह कषाय, हास्य-रति, अरति-शोक, तीन वेद। (त) अपरावर्तमाना- किसी कर्म-प्रकृति के उदय को न रोक कर जो उदय होती हैं वे हैं- भय, जुगुप्सा। ४२. तत्त्वार्थसूत्र अ. ८/ सू. २६ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001719
Book TitleKashay
Original Sutra AuthorN/A
AuthorHempragyashreeji
PublisherVichakshan Prakashan Trust
Publication Year1999
Total Pages192
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Kashaya
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy