SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 401
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २८८ ] छक्खंडागमे जीवाणं असंजदेसु मिच्छादिट्टिप्पहुडि जाव ओघं ॥ १३९ ॥ एदं पि सुतं सुगमं, ओघ हि मिच्छादिडिआदिच दुगुणद्वाणपरूत्रणाण परुविदत्तादो । एवं संजममग्गणा समत्ता । [ १, ४, १३९. असंजदसम्मादिट्टित्ति दंसणाणुवादेण चक्खुदंसणीसु मिच्छादिट्ठीहि केवडियं खेत्तं पोसिदं, लोगस्स असंखेज्जदिभागों ॥ १४० ॥ एदं सुतं सुगमं खेत्ताणिओगद्दारे उत्तट्ठादो | अ चोदभागा देणा सव्वलोगो वा ॥ १४१ ॥ सत्थाणत्थेहि चक्खुदंसणिमिच्छादिट्ठीहि तिन्हं लोगाणमसंखेजदिभागो, तिरियलोगस्स संखेज्जदिभागो, अड्डाइज्जादो असंखेज्जगुणो; विहार-वेदण-कसाय- वेउन्त्रिय - परिणदेहि देसूण चोदसभागा; मारणंतिय उववादपरिणदेहि सव्वलोगो पोसिदो । असंयत जीवों में मिथ्यादृष्टिगुणस्थान से लेकर असंयतसम्यग्दृष्टि गुणस्थान तक प्रत्येक गुणस्थानवर्ती असंयत जीवोंका स्पर्शनक्षेत्र ओघके समान है ॥ १३९ ॥ यह सूत्र भी सुगम है, क्योंकि, ओघ में मिध्यादृष्टि आदि चारगुणस्थानों की प्ररूपणाओंका निरूपण किया गया है । इस प्रकार संयममार्गणा समाप्त हुई । दर्शनमार्गणा के अनुवाद से चक्षुदर्शनियों में मिथ्यादृष्टि जीवोंने कितना क्षेत्र स्पर्श किया है ? लोकका असंख्यातवां भाग स्पर्श किया है ॥ १४० ॥ यह सूत्र सुगम है, क्योंकि, क्षेत्रानुयोगद्वार में इसका अर्थ कहा जा चुका है । चक्षु दर्शनी मिथ्यादृष्टि जीवोंने अतीत और अनागत कालकी अपेक्षा कुछ कम आठ बटे चौदह भाग और सर्वलोक स्पर्श किया है ॥ १४१ ॥ स्वस्थानस्थ चक्षुदर्शनी मिथ्यादृष्टि जीवोंने सामान्यलोक आदि तीन लोकोंका असंख्यातवां भाग, तिर्यग्लोकका संख्यातवां भाग और अढ़ाईद्वीपसे असंख्यातगुणा क्षेत्र स्पर्श किया है | विद्दारवत्स्वस्थान, वेदना, कषाय और वैक्रियिकपदपरिणत उक्त जीवोंने कुछ कम आठ बटे चौदह (१४) भाग स्पर्श किये हैं। मारणान्तिकसमुद्धात और उपपादपदपरिणत उक्त जीवोंने सर्वलोक स्पर्श किया है । १ xx असंयतानां च सामान्योक्तं स्पर्शनम् । स. सि. १, ८. २ दर्शनानुवादेन चक्षुर्दर्शनिनां मिथ्यादृष्टया दिक्षीणकषायान्तानां पंचेन्द्रियवत् । स सि. १, ८, Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001398
Book TitleShatkhandagama Pustak 04
Original Sutra AuthorPushpadant, Bhutbali
AuthorHiralal Jain, Fulchandra Jain Shastri, Devkinandan, A N Upadhye
PublisherJain Sahityoddharak Fund Karyalay Amravati
Publication Year1942
Total Pages646
LanguagePrakrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, & Karma
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy