SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 454
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ४२० जैन पुराणों का सांस्कृतिक अध्ययन . .. केतुमाला : इसे विजयार्ध पर्वत का उत्तरी नगर बताया गया है।' कोशलपुर : यह आधुनिक कोशल या अयोध्या है, जो फैजाबाद जिले में स्थित है। कौशाम्बी : जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र में वत्स देश की राजधानी कौशाम्बी थी। यह वत्सों की राजधानी थी, जो इलाहाबाद से दक्षिण-पश्चिम तीस मील दूर यमुना के तट पर स्थित आधुनिक कोसम है।" गगनवल्लभ : जम्बूद्वीप के पूर्व विदेह क्षेत्र में पुष्कलावती देश में विजयार्ध पर्वत की उत्तरी श्रेणी में गगनवल्लभ नगर था.।' गन्धसमृद्ध : विजयाध पर्वत की दक्षिणी श्रेणी में गान्धार देश में गन्धसमृद्ध नगर था।' गण्यपुर : पश्चिम विदेह क्षेत्र में रूप्याचल पर्वत की उत्तरी श्रेणी में गण्यपुर नगर था।'. गान्धार' : गान्धार में पाकिस्तान के पेशावर एवं रावलपिण्डी जिले सम्मिलित हैं।" गान्धार के रहने वाले को गान्धारी कहा गया है।" गिरिनगर'२ : गिरिनगर (गिरनार) को अभिलेखों में ऊर्जयत भी कहा गया है । सौराष्ठ में जुनागढ़ के समीप ही (गुजरात में) गिरनार या रैवतक पहाड़ी पर यह नगर स्थित है।" १. महा १६१८० २. पद्म २१।१६४ ३. वही २०१६, ६१।३०; हरिवंश १४।२; महा ५२।१८, ६२।३५१ ४. हरिवंश १।११६; महा ६६२ ५. लाहा-वही, पृ० १६८ ६. पद्म ३।३१४; हरिवंश २७।२; महा १६८२, ७०1३६, ७१।४१६ ५. हरिवंश ३०६, ३२।२३ ८. वही ३४।१५ ६. पद्म ६४७ १०. लाहा-वही, पृ० ५७८ ११. पद्म ३११४१ १२. हरिवंश ३३।१५०; महा ७१।२७० १३. लाहा-वही, पृ० ४७३ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001350
Book TitleJain Puranoka Sanskrutik Adhyayana
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDeviprasad Mishra
PublisherHindusthani Academy Ilahabad
Publication Year1988
Total Pages569
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Literature, & Culture
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy