SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 89
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २० समन्तभद्र-भारती [ परिच्छेद १ घटित नहीं होता। अतः अन्यथा मानने में तत्त्व या वस्तुकी कोई व्यवस्था बनती ही नहीं, यह भारी दोष उपस्थित होता है।' उभय तथा अवक्तव्यकी निर्दोष मान्यतामें हेतु क्रमार्पित-द्वयाद् द्वैतं सहाऽवाच्यमशक्तितः । अवक्तव्योत्तराः शेषास्त्रयो भङ्गाः स्वहेतुतः ॥१६॥ 'वस्तुतत्त्व कथञ्चित् क्रम-विवक्षित स्व-पर-चतुष्टयकी अपेक्षा द्वैत-( उभय ) रूप-सदसद्रूप अथवा अस्तित्वनास्तित्वरूप-है और कथञ्चित् युगपत् विवक्षित स्व-परचतुष्टयको अपेक्षा कथनमें वचनकी अशक्ति-असमर्थताके कारण अवक्तव्यरूप है। ( इन चारोंके अतिरिक्त ) सत्, असत् और उभयके उत्तरमें अवक्तव्यको लिए हुए जो शेष तीन भंगसदवक्तव्य, असदवक्तव्य और उभयावक्तव्य-हैं वे ( भी ) अपनेअपने हेतुसे कथञ्चित् रूपमें सुघटित हैं-अर्थात् वस्तुतत्त्व यद्यपि स्वरूपादि-चतुष्टयकी अपेक्षा कथञ्चित् अस्तिरूप है तथापि युगपत् स्व-पर-चतुष्टयकी अपेक्षा कहा न जा सकनेके कारण अवक्तव्यरूप भी है और इसलिए स्यादस्त्यवक्तव्यरूप है; इसी तरह स्यान्नास्त्यवक्तव्य और स्यादस्ति-नास्ति-अवक्तव्य इन दो भंगोंको भी जानना चाहिए।' ___ अस्तित्वधर्म नास्तित्वके साथ अविनाभावी अस्तित्वं प्रतिषेध्येनाविनाभाव्येक-धर्मिणि । विशेषणत्वात्साधयं यथा भेद-विवक्षया ॥१७॥ एक धर्मोमें अस्तित्वधर्म नास्तित्वधर्मके साथ अविनाभावी है-नास्तित्वधर्मके बिना अस्तित्वधर्म नहीं बनता-क्योंकि वह विशेषण है-जो विशेषण होता है वह अपने प्रतिषेध्यके (प्रतिपक्षधर्मके) साथ अविनाभावी होता है जैसे कि (हेतु-प्रयोगमें) साधर्म्य Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001170
Book TitleAptamimansa
Original Sutra AuthorSamantbhadracharya
AuthorJugalkishor Mukhtar
PublisherVeer Seva Mandir Trust
Publication Year1978
Total Pages190
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Philosophy
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy