________________
संपादकीय
xxi
इसमें 12 वें शतक से 16 वें शतक पर्यन्त अलग-अलग ग्रामों की धातु प्रतिमाओं के लेख हैं।
9. अर्बुद प्राचीन जैन संदोह, आबू, भाग-2,
संग्राहक : मुनि जयंतविजयजी, प्रकाशक : विजयधर्मसूरि जैन ग्रंथमाला, वि० सं० 1994 (सन् 1938), पत्र 120+640, लेख संख्या 1 से 497, अनुपूर्ति 498 से 664. मूल के साथ गुजराती अनुवाद तथा उसका विवरण दिया गया है। इस पुस्तक में 1. विमलवसहि, 2. लूणवसहि, 3. पित्तलहर, 4. सुविधिनाथ, 5. खरतरवसहि, 6. दिगंबर मंदिर, 7. ओरिया, 8. अचलगढ तथा कुछ नए लेख लिए हुए हैं।
10. अर्बुदाचल प्रदक्षिणा जैन लेख संदोह, आबू, भाग-1,
संपादक : मुनिजयंतविजय, प्रकाशक : यशोविजय जैन ग्रंथमाला, भावनगर, वि. सं० 2005 (सन् ० 1949), पत्र 66 + 212 + 160, लेख संख्या 1 से 645.
यहाँ आबू के इर्द-गिर्द प्राचीन ग्राम-नगरों के लेख लिये गए हैं। लेखों का गुजराती अनुवाद भी दिया गया है।
11. जैन धातु प्रतिमा लेख, प्रथम भाग,
संग्राहक : मुनि कांतिसागर, प्रकाशक : जिनदत्तसूरि ज्ञानभंडार, सूरत (ग्रं० 60), ईस्वी 1950, लेख संख्या 1 से 369.
मुम्बई, कलकत्ता, आदि अनेक स्थानों के लेख हैं ।
12. जैन प्रतिमा लेखसंग्रह,
संग्राहक और संयोजक : विजययतीन्द्रसूरिजी संपादक और अनुवादक : दौलतसिंह लोढा, " अरविंद", प्रकाशक : श्री यतीन्द्र साहित्य सदन, धामणिया (मेवाड), सन् 1951. थराद की धातु प्रतिमाओं के 273 लेख हैं। जीराउला एवं थराद के बीच के गाँवों के लेख भी हैं।
.
13. प्रतिष्ठा लेखसंग्रह, प्रथम भाग,
संपादक : उपा० विनयसागर, प्रकाशक : उपा० विनयसागर, सन् 1953, पत्र 299, लेख संख्या 1 से 1200.
इसमें नागोर, मेडता, अजमेर, किसनगढ़, जयपुर, कोटा और रतलाम आदि ग्रामों के मूर्तिलेख हैं । 14. बीकानेर जैन लेखसंग्रह,
सन्
संपादक : अगरचंद नाहटा, भँवरलाल नाहटा, प्रकाशक : नाहटा ब्रदर्स, कलकत्ता, 1956, लेखसंख्या 2888 .
बीकानेर राज्य के लेख 2617, जैसलमेर राज्य के लेख 171.