Book Title: Jain Chalisa Sangraha
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 59
________________ हाथी पर कसकर अम्बारी, इक जगंल में गई सवारी | एक तपस्वी देख वहां पर, उससे बोले वचन सुनाकर | तपसी! तुम क्यों पाप कमाते, इस लक्कड़ में जीव जलाते | तपसी तभी कुदाल उठाया, उस लक्कड़ को चीर गिराया | निकले नाग-नागनी कारे, मरने के थे निकट बिचारे | रहम प्रभू के दिल में आया, तभी मन्त्र नवकार सुनाया | भर कर वो पाताल सिधाये, पद्मावति धरणेन्द्र कहाये | तपसी मर कर देव कहाया, नाम कमठ ग्रन्थों में गाया | एक समय श्रीपारस स्वामी, राज छोड़ कर वन की ठानी | तप करते थे ध्यान लगाये, इकदिन कमठ वहां पर आये | फौरन ; ही प्रभु को पहिचाना, बदला लेना दिल में ठाना | बहुत अधिक बारिश बरसाई, बादल गरजे बिजली गिराई | बहुत अधिक पत्थर बरसाये, स्वामी तन को नहीं हिलाये | पद्मावती धरणेन्द्र भी आए, प्रभु की सेवा मे चित लाए | धरणेन्द्र ने फन फैलाया, प्रभु के सिर पर छत्र बनाया | पद्मावति ने फन फैलाया, उस पर स्वामी को बैठाया | कर्मनाश प्रभु ज्ञान उपाया, समोशरण देवेन्द्र रचाया | यही जगह अहिच्छत्र कहाये, पात्र केशरी जहां पर आये | शिष्य पाँच सौ संग विद्वाना, जिनको जाने सकल जहाना | पार्श्वनाथ का दर्शन पाया सबने जैन धरम अपनाया | अहिच्छत्र श्री सुन्दर नगरी, जहाँ सुखी थी परजा सगरी | राजा श्री वसुपाल कहाये, वो इक जिन मन्दिर बनवाये | प्रतिमा पर पालिश करवाया, फौरन इक मिस्त्री बुलवाया | वह मिस्तरी मांस था खाता, इससे पालिश था गिर जाता | मुनि ने उसे उपाय बताया, पारस दर्शन व्रत दिलवाया | मिस्त्री ने व्रत पालन कीना, फौरन ही रंग चढ़ा नवीना | गदर सतावन का किस्सा है, इक माली का यों लिक्खा है | वह माली प्रतिमा को लेकर, झट छुप गया कुए के अन्दर | उस पानी का अतिशय भारी, दूर होय सारी बीमारी | 59

Loading...

Page Navigation
1 ... 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68