Book Title: Agam 30 Mool 03 Uttaradhyayana Sutra Sthanakvasi
Author(s): Amarmuni, Shreechand Surana
Publisher: Atmagyan Pith
View full book text
________________
सचित्र उत्तराध्ययन सूत्र :
परिचय सचित्र उत्तराध्ययन सूत्र-आगम प्रकाशन के क्षेत्र में एक सर्वथा मौलिक. अभिनव तथा अतीव लोकप्रिय प्रयत्न है। २५५० वर्ष के इतिहास में पहली बार चित्रमय उत्तराध्ययन सूत्र का प्रकाशन हो रहा है। अध्ययनों के गंभीर तथा दुरुह विषयों को सुन्दर भावपूर्ण चित्रों के माध्यम से सुरुचिपूर्ण तथा सहज सुबोध बनाया गया है। सूत्रगत कथानकों व दृष्टांतों को चित्रित कर हजारों वर्ष पुराने घटनाक्रम को जीवन्त कर दिया गया
है।
इस आगम में ३६ अध्ययनों के ५२ बहुरंगी चित्र, ७ दुरंगे चित्र, दो एक रंगे चित्र सम्मिलित हैं। अध्ययन के पूर्व विषय का उपोद्घात, तत्पश्चात् मूलपाठ, हिन्दी एवं अंग्रेजी अनुवाद तथा हिन्दी-अंग्रेजी के टिप्पण देकर इसे अत्यधिक लोकभोग्य और स्वाध्यायोपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है।
Jain Education International
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org
Page Navigation
1 ... 649 650 651 652