________________
पुण्य और पाप का सम्बन्ध
__-नंदलाल जैन
पुण्य का अर्थ 'पवित्रता उत्पन्न करने वाला साधन या साध्य है। यह व्यक्ति को पवित्र कर सकता है, व्यक्ति समूह को भी पवित्र कर सकता है। इस शब्द में कुछ ‘परा-प्राकृतिकता' का भी समाहरण होता है क्योंकि पुनर्जन्मवादियों के लिये यह परलोक सुधारक भी होता है। वस्तुतः पुण्य पाप का विलोम है।
पुण्य = (1/पाप) c (1/हिंसा) हिंसा और उससे सम्बन्धित विविध रूपों से पापबंध होता है। फलतः यदि हिंसा = 0, तो पुण्य = (1/0) = अनन्त। इसलिये हिंसा के अल्पीकरण या शून्यकरण से पुण्य होता है। यदि हिंसा अल्पीकृत या शून्य होती है, तो पुण्य का अर्जन क्रमशः वर्धमान होकर अनन्त भी हो सकता है, जो सिद्ध दशा का प्रतीक है। जैनों के पांच पाप हिंसा के ही विविध रूप ही तो हैं, अर्थात्
हिंसा पाप हम पुण्य और पाप के संबंध को एक अन्य रूप में भी व्यक्त कर सकते हैं। वस्तुतः पुण्य पाप का नकारात्मक रूप है, अर्थात्
पुण्य = - पाप या पुण्य + पाप = 0
सिद्ध अवस्था में, पाप = 0, फलतः पुण्य = 0 सर्वोच्च विकास की अवस्था में पाप कर्म तो शून्य हो ही जाते हैं, पुण्य कर्म भी सम्पूर्ण कर्मक्षय के कारण शून्य हो जाते हैं। फलत: यदि पाप = 0. तो पुण्य भी शून्य हो जायेगा। यह सिद्धों की सर्वोच्च स्थिति है। इसीलिये