________________
126
अपभ्रंश भारती 19
35. सिसु तरणउ परिणयय, वसु इउ चिंतणहं ण जाइ।
जम रक्खस ‘सुप्पउ भणई', उप्पर ताडिहिं खाइ॥35॥
अर्थ - सुप्रभ कहते हैं - हे साधु ! हे संयमी ! (मैं) शिशु (हँ), तरुण (हूँ), परिपक्व (हूँ) - जो इस प्रकार सोचता है (वह) नहीं जानता है कि यमरूपी (मृत्युरूपी) राक्षस (शिशु, तरुण, परिपक्व अर्थात् वृद्ध सबके) ऊपर आघात करता है।
वसु = संयमी, साधु; खाइ = पादपूरक
36. जे धनवंत न दिंतु धणु, अवरु जि पर-मग्गंति ।
ते दुण्णिवि 'सुप्पउ भणइ', मुय लेखइ लग्गति ॥36॥ .
अर्थ - सुप्रभ कहते हैं - जो धनवान होते हुए (भी) धन का दान नहीं देते (वे) और जो दूसरों से धन माँगते हैं वे - दोनों ही (प्रकार के लोग) मरे हुए (के समान) लगते हैं।