SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 3
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १३४ ] [ कर्म सिद्धान्त अप्रत्याख्यान-त्यागवृत्ति का न होना अप्रत्याख्यान है । प्रत्याख्यानावरण-कषायों के नष्ट न होने तक त्यागवृत्ति की विभिन्न दशाओं को प्रत्याख्यानावरण कहते हैं । संज्वलन-अर्थात् सामान्य कषाय श्रुत भोग प्रवृत्ति, आहार, भय, मैथुन, परिग्रह इन चार मूल संज्ञाओं से विरत नहीं होना। क्रोध-कामना उत्पन्न होने पर क्षुभित होना अर्थात् चित्त का कुपित होना क्रोध है। मान-भोग भोगने की अभिलाषा का चित्त में बस जाना मान है। इसकी प्रतिक्रिया अहंकार रूप में प्रकट होती है । माया-भोग भोगने में लग जाना माया है। लोभ-भोग की लालसा का बना रहना लोभ है । चारित्र मोहनीय के अनन्तानुबंधी आदि प्रत्येक भेद के साथ क्रोध, मान, माया, लोभ इनका संबंध रहता है । नोकषाय-कषाय के सहायक कारणों को नोकषाय कहते हैं । सहायक कारणों के रहते कषायों का प्रभाव पूर्णत: नष्ट नहीं होता है। यह ६ प्रकार की है यथा १. रति-भोग काल में जो सुखानुभूति होती है उसे रति कहते हैं । २. हास-उस सुखानुभूति से जो उल्लास होता है उसे हास कहते हैं । ३. अरति-इच्छा वासना के बनी रहने के कारण चित्त का खिन्न होना अरति है। ४. शोक-खिन्नता के साथ क्लेश उत्पन्न होता है, उसे शोक कहते हैं । ५. भय-भोग के साधनों के नाश की आशंका भय है। ६. जुगुप्सा-भोग साधनों के रक्षण की भावना अथवा भोग के साधनों के नष्ट होने के कारणों से घृणा करना जुगुप्सा है। ७. पुरुष वेद-भोगों को सामान्य प्रकार से वेदना (भोगना) पुरुषवेद है। ८. स्त्री वेद-रसासक्ति सहित भोग प्रवृत्ति स्त्री वेद का लक्षण है। ६. नपुसक वेद-मिथ्यात्व के लक्षणों सहित भोग में लगे रहना नपुसक वेद का लक्षण है। Jain Educationa International For Personal and Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.229866
Book TitleKarm Prakrutiya aur Unka Jivan ke Sath Sambandh
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShreechand Golecha
PublisherZ_Jinvani_Karmsiddhant_Visheshank_003842.pdf
Publication Year1984
Total Pages7
LanguageHindi
ClassificationArticle & 0_not_categorized
File Size871 KB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy