SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 304
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २८४ आत्म-कथा : भाग ४ कोई हिंदुस्तानी वहां था नहीं सकता था और अपनी सुविधाके लिए मैं राजकर्मचारियोंसे कृपा - भिक्षा मांगने को तैयार न था । इससे मैं सोच में पड़ गया। काम इतना बढ़ गया कि पूरी-पूरी मेहनत करनेपर भी इधर वकालतका और उधर सार्वजनिक कामका भार सम्हाल नहीं पाता था । अंग्रेज कारकुन -- फिर वह स्त्री हो या पुरुष -- मिल जानेसे भी मेरा काम चल सकता था; पर शंका यह थी कि 'काले' आदमी के पास भला कोई गोरा कैसे नौकरी करेगा ? परंतु मैंने तय किया कि कम-से-कम कोशिश तो कर देखनी चाहिए । टाइप राइटरोंके एजेंटसे मेरा कुछ परिचय था । मैं उससे मिला और कहा कि यदि कोई टाइपिस्ट भाई या बहन ऐसा हो जिसे 'काले' आदमी के यहां काम करने में कोई उज्र न हो तो मेरे लिए तलाश कर दें । दक्षिण अफ्रीका में लघु-लेखन (शोर्टहैंड ) अथवा टाइपिंगका काम करनेवाली अधिकांश में स्त्रियां ही होती हैं । पूर्वोक्त एजेंटने मुझे श्राश्वासन दिया कि मैं एक शोर्टहैंड - टाइपिस्ट आपको खोज दूंगा । मिस डिक नामक एक स्कॉच कुमारी उसके हाथ लगी । वह हाल ही स्काटलैंड से आई थी। जहां भी कहीं प्रामाणिक नौकरी मिल जाय वहां करनेमें उसे कोई आपत्ति न थी । उसे काममें लगनेकी भी जल्दी थी । उस एजेंटने उस कुमारिकाको मेरे पास भेजा । उसे देखते ही मेरी नजर उस पर ठहर गई । मैंने उससे पूछा ८८ 'तुमको एक हिंदुस्तानी के यहां काम करनेमें आपत्ति तो नहीं है ? "" उसने दृढ़ता के साथ उत्तर दिया- “बिलकुल नहीं । ८८ क्या वेतन लोगी ? " ८८ 'साढ़े सत्रह पौंड अधिक तो न होंगे ? 66 'तुमसे मैं जिस कामकी आशा रखता हूं वह ठीक-ठीक कर दोगी तो इतनी रकम बिलकुल ज्यादा नहीं है । तुम कब कामपर आ सकोगी ?" 11 'आप चाहें तो अभी । " इस बहनको पाकर में बड़ा प्रसन्न हुआ और उसी समय उसे अपने सामने बैठकर चिट्ठियां लिखवाने लगा । इस कुमारीने अकेले मेरे कारकुनका ही नहीं बल्कि सगी लड़की या बहनका भी स्थान. मेरे नजदीक सहज ही प्राप्त
SR No.100001
Book TitleAtmakatha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMohandas Karamchand Gandhi, Gandhiji
PublisherSasta Sahitya Mandal Delhi
Publication Year1948
Total Pages518
LanguageHindi
ClassificationInterfaith & Interfaith
File Size70 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy