SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 633
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ परिशिष्ट ६ : कथाएं ५३३ हो, उसकी यदि घात न की जाए तो व्यक्ति स्वयं मारा जाता है।' यह सुनकर चंद्रगुप्त अपने विचारों से विरत हो गया। महाराज पर्वतक मर गया। नंद का पूरा राज्य चंद्रगुप्त के अधीन हो गया। ___ नंद के अनुचर चोरी के आधार पर आजीविका चलाते थे। वे राजद्रोह करते थे। चाणक्य एक उग्र चोरग्राह (चोरों को पकड़ने वाला) की खोज में था। वह नगर के बाहर गया। वहां नलदाम जुलाहे को देखा। उसके पुत्र की एक मकोड़े ने खा लिया। उसने कुपित होकर मकोड़े का बिल खोदकर अग्नि जलाकर सब मकोड़ों को नष्ट कर दिया। चाणक्य ने यह दृश्य देखा। उसने सोचा कि यह श्रेष्ठ चोरगाह बन सकता है। चाणक्य ने उसे बुलाया और ससम्मान आरक्षक बना दिया। सबसे पहले मलदाम ने उन चोरों का विश्वास प्राप्त किया। भोजन, पानी आदि के उपचार से उन्हें विश्वस्त कर दिया। एक बार उन सबको सकुटुम्ब भोजन पर बुलाया और सबको मरवा दिया। राज्य निष्कंटक हो गया। कोश को समद्ध करने के लिए चाणक्य ने समृद्ध लोगों के साथ मद्यपान करना प्रारम्भ कर दिया। उस समय विशेष वाद्य बजने लगे। वह सबमें भय पैदा करने के लिए नाचते हुए गाने लगा दो मज्झ धाउरत्ताई, · कंचणकुंडिया तिदंडं च। राया वि मे वसवत्ती, एत्थ वि ता मे होलं वाएहि ॥ मेरे दो भगवा वस्ख हैं-कंचन कुंडिका तथा त्रिदंड। राजा भी मेरे वशवर्ती हैं। यहां मद्यपान करते समय भी होल नामक वाद्य बजना चाहिए। दूसरा व्यक्ति इन वचनों को सहन नहीं कर सका। वह अपनी ऋद्धि को प्रदर्शित करते हुए नाचते हुए बोला गयपोययस्स मत्तम्स, उप्पइयस्स य जोयणसहस्स। पए पए सयसहस्स, एत्य वि ता मे होलं वाएहि ॥ मत्त हस्तिशावक जो सहस्त्र योजन तक जा चुका है। उसके एक-एक पग पर हजार-हजार मुद्राएं देता हूं। इस पर भी होल नामक वाद्य बजना चाहिए। तीसरा व्यक्ति बोला तिलआवयस्स बुत्तस्स, निष्फन्नस्स बहुयसइयस्सर । तिले-तिले सयसहस्स, एत्थ वि ता मे होल पाएहि ॥ मैंने एक आढक तिल बोए। उससे अनेक शत आढक तिल निष्पन्न हुए। एक-एक तिल पर एक-एक लाख की मुद्रा देता हूं। यहां भी होल नामक वाद्य बजना चाहिए। चौथा व्यक्ति बोला णवपाउसम्भि पुन्नाए, गिरिनदियाए सिग्यवेगाए। एगाह महियमेत्तेण, नवीएण पालिं बंधामि॥ एत्य व ता मे होल वाएहि ।
SR No.090302
Book TitleNiryukti Panchak
Original Sutra AuthorBhadrabahuswami
AuthorMahapragna Acharya, Kusumpragya Shramani
PublisherJain Vishva Bharati
Publication Year
Total Pages822
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari, Agam, & Canon
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy