SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 228
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ जकुरम काव्य और परिच्छेदः ५६ अत्याचार 1-जो राजा अपनी प्रजा को सताता है और उस पर अन्याय व अत्याचार करता है वह हत्यारे से भी बढ़कर बुरा है। 2-जो राज-दण्ड धारण करता है, उसकी प्रार्थना ही हाथ मे तलवार लिए हुए डाकू के इन शब्दों के समान है "खड़े रहो और जो कुछ है रख दो'। 3-जो राजा प्रतिदिन राज्य-संचालन की देखरेख नहीं रखता और उसमें जो त्रुटियाँ हैं उन्हें दूर नहीं करता उसकी प्रमुता दिन दिन क्षीण होती जायेगी। ____4-शोक है उस विचारहीन राजा पर, जो न्यायमार्ग से चल विचल हो जाता है, वह अपना राज्य और विपुल धन सब खो देगा। 5-निस्सन्देह ये, अत्याचार-दलित दुःख से कराहते हुए लोगों के आँसू ही हैं, जो राजा की समृद्धि को धीरे-धीरे बहा ले जाते हैं। 6-न्याय-शासन द्वारा ही राजा को यश मिलता है और अन्याय-शासन उसकी कीर्ति को कलंकित करता है। 7. वर्षाहीन आकाश के तले पृथ्वी की जो दशा होती है, ठीक वही दशा निर्दयी राजा के राज्य में प्रजा की होती है। 8-अत्याचारी नरेश के शासन में गरीबों से अधिक दुर्गति धनिकों की होती है। _g.-यदि राजा न्याय और धर्म के मार्ग से पराड.मुख हो जायेगा तो आकाश से ठीक समय पर वर्षा की बौछारें आना बन्द हो जायेंगी। 10-यदि राजा न्याय-पूर्वक शासन नहीं करेगा तो गाय के थन सूख जायेंगे और द्विज अपनी विद्या को भूल जायेंगे। 221
SR No.090260
Book TitleKural Kavya
Original Sutra AuthorN/A
AuthorG R Jain
PublisherVitrag Vani Trust Registered Tikamgadh MP
Publication Year2001
Total Pages332
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Literature
File Size5 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy