SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 81
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २०४. प्रश्न : किस गुणस्थान में कितनी प्रकृतियों का अनुदय होता है ? उत्तर : मिथ्यादृष्टि आदि गुणस्थानों में क्रम से ५, ११, २२, १८, ३५, ४१, ४६, ५०, ५६, ६२, ६३, ६५, ८० और ११० प्रकृतियों का उदय होता है। २०५. प्रश्न : गुणस्थानों में उदय त्रिभंगी की योजना किस प्रकार होती है ? उत्तर : कुल, उदय योग्य प्रकृतियाँ १२२ हैं उनमें से प्रथम गुणस्थान में सम्यमिथ्यात्व, सम्यक्त्व प्रकृति, आहारक शरीर, आहारक शरीरांगोपांग और तीर्थकर इन पाँच प्रकृतियों का उदय न होने से ११७ का उदय है। उपर्युक्त ५ का अनुदय है और ५ की उदय व्युच्छित्ति है। प्रथम गुणस्थान के उदय ११७ में से उदय व्युच्छित्ति की ५ तथा नरकगत्यानुपूर्वी के घटाने से द्वितीय गुणस्थान में उदय १११ का है। उदय व्युच्छित्ति की ५ और अनुदय की पाँच ऐसे १० प्रकृतियों में नरकगत्यानपूर्वी के मिल जाने से अनुदय ११ का और उदय व्युच्छित्ति ६ की है। सासादन की उदय योग्य १११ प्रकृतियों में से उदय व्युच्छित्ति की ६ प्रकृतियाँ घटाने से १०२ रहीं परन्तु तृतीय गुणस्थान में (७६)
SR No.090246
Book TitleKarananuyoga Part 2
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages125
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, & agam_related_other_literature
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy