SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 78
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १६३. प्रश्न : पंचम् गुणस्थान में व्युच्छिन्न होने वाली ८ प्रकृतियों कौन है? उत्तर : प्रत्याख्यानावरण क्रोथ-मान-माया-लोभ तिर्यगायु, उद्योत, नीच गोत्र और तिर्यगूगति, इन आठ प्रकृतियों की उदय व्युच्छित्ति पंचम् गुणस्थान में होती है। १६४. प्रश्न : षष्ठम् गुणस्थान में व्युच्छिन्न होने वाली ५ प्रकृतियाँ कौन है? उत्तर : आहारक शरीर, आहारक शरीरांगोपांग, स्त्यानगृद्धि, निद्रा निद्रा और प्रचला प्रचला, इन ५ प्रकृतियों की उदय व्युच्छित्ति छठे गुणस्थान में होती है। . १६५. प्रश्न : सप्तम् गुणस्थान में व्युच्छिन्न होने वाली ४ प्रकृतियाँ कौन है? उत्तर : सम्यक्त्व प्रकृति, अर्थनाराच, कीलक और असंप्राप्त सृपाटिका संहनन, इन चार प्रकृतियों की उदय व्युच्छित्ति सप्तम् गुणस्थान में होती है। १६६. प्रश्न : अष्टम् गुणस्थान में व्युच्छिन्न होने वाली ६ प्रकृतियाँ कौन है ? उत्तर : हास्य, रति, अरति, शोक, भय और जुगुप्सा इन छह प्रकृतियों की उदय व्युच्छित्त अष्टम् गुणस्थान में होती है? (७३)
SR No.090246
Book TitleKarananuyoga Part 2
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages125
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, & agam_related_other_literature
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy