SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 34
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ६६. प्रश्न : उच्छ्वास नामकर्म किसे कहते हैं ? - उत्तर : जिसके उदय से श्वासोच्छ्वास चलता है उसे उच्छ्वास नामकर्म कहते हैं। . ६७. प्रश्न : विहायोगति नामकर्म किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से आकाश में गमन हो उसे विहायोगति नामकर्म कहते हैं। इसके दो भेद हैं- १. प्रशस्त विहायोगति और २. अप्रशरत विह्ययोगति । इसका उदय सबके होता है, न केवल पक्षियों के। ६८. प्रश्न : प्रत्येक शरीर नामकर्म किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से ऐसा शरीर प्राप्त हो जिसका एक जीव ही स्वामी हो। ६६. प्रश्न : साधारण शरीर नामकर्म किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से ऐसा शरीर प्राप्त हो जिसके अनेक जीव स्वामी हो। इसका उदय वनस्पतिकायिक जीव के ही होता १००. प्रश्न : त्रस नामकर्म किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से द्वीन्द्रियादि जाति में जन्म हो उसे उस नामकर्म कहते हैं।
SR No.090246
Book TitleKarananuyoga Part 2
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages125
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, & agam_related_other_literature
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy