SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 34
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अण्डज : जो जीव अण्डे से उत्पन्न होते हैं, उन्हें अण्डज कहते हैं। जैसे- चील, कबूतर आदि । : पोत जो जीव आवरण रहित उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होते ही जो चलने-फिरने लग जाते हैं उन्हें पोत कहते हैं जैसे - सिंह, हिरण, बिल्ली आदि । ५०. प्रश्न: उपपाद जन्म किसे कहते हैं और यह किसके होता है ? उत्तर : सम्पुट शय्या एवं उष्ट्रादि मुखाकार बिलों में लघु अन्तर्मुहूर्त काल में ही जीव का उत्पन्न होना उपपाद जन्म है। उपपाद जन्म देव और नारकियों के ही होता है। ५१. प्रश्न : सम्मूर्च्छन जन्म किसे कहते हैं और यह किसके होता है ? उत्तर : इधर-उधर के परमाणुओं के मिलने से जो जन्म होता है उसे सम्मूर्च्छन जन्म कहते हैं। सम्मूर्च्छन जन्म मनुष्य और तिर्यंचों के ही होता है । एकेन्द्रिय से लेकर चार इन्द्रिय पर्यन्त तिर्यंचों के नियम से सम्मूर्च्छन जन्म ही होता है। सम्मूर्च्छन जन्म वाले मनुष्य स्त्री-पुरुष के मल-मूत्र तथा (२६)
SR No.090245
Book TitleKarananuyoga Part 1
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages149
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, H000, H015, & agam_related_other_literature
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy