SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 178
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ गोम्मटसार कर्मकाण्ड-१४० का ग्रहण नहीं करना तथा सर्वोत्कृष्टपरिणामों से भी जघन्यअनुभागबन्ध नहीं होता, क्योंकि तीव्रसंक्ले से अशुभप्रकृतियोंका अनुभाग वृद्धिरूप होता है। यहाँ जघन्यअनुभाग का कथन होने । सर्वोत्कृष्टसंक्लेशपरिणामों का भी ग्रहण नहीं करना।) इस प्रकार जघन्य अथवा उत्कृष्ट परिणामों का निराकरण करने के लिए परिवर्तमान मध्यमपरिणामों से पूर्वोक्त प्रकृतियों का जघन्यअनुभागबन्ध हो । आगे मूलप्रकृतियों के उत्कृष्टादि अनुभागके सादि, अनादि, ध्रुव और अध्रुव भेदों को कहते हैं - घादीणं अजहण्णोऽणुक्कस्सो वेयणीयणामाणं। :. .....: अजायण पुकस्सो, मो चदुधा दुधा सेसा ।।१७८ ॥ अर्थ - घातियाकर्मों का अजघन्यअनुभागबन्ध वेदनीय व नामकर्मका अनुत्कृष्ट अनुभागबन्ध और गोत्रकर्म का अजघन्य व अनुत्कृष्ट अनुभागबन्ध भी सादि, अनादि, ध्रुव एवं अध्रुवरूप है तथा घातियाकर्मों का उत्कृष्ट, अनुत्कृष्ट व जघन्यअनुभाग, वेदनीय व नामकर्मका उत्कृष्ट, अजघन्य व जघन्यअनुभाग, गोत्रकर्मका उत्कृष्ट, जघन्यअनुभाग एवं आयुकर्म का उत्कृष्ट, अनुत्कृष्ट, अजघन्य वः | जघन्यअनुभागबन्ध सादि और अध्रुवके भेदों से दो प्रकार है। मूलप्रकृतियों में अनुभागसम्बन्धी सन्दृष्टि अनुभाग बन्ध | ज्ञानावरण दर्शनावरण | वेदनीय | मोहनीय आयु , नाम | गोत्र अंतराय के भेद उत्कृष्ट अनुत्कृष्ट अजघन्य जघन्य ध्रुवप्रकृतियों में प्रशस्त, अप्रशस्त एवं अधुवप्रकृतियों के जघन्य, अजघन्य, अनुत्कृष्ट व उत्कृष्ट अनुभागसम्बन्धी सादि, अनादि, ध्रुव और अध्रुवभेदों का कथन करते हैं - सत्थाणं धुवियाणमणुकस्समसत्थगाण धुवियाणं । अजहण्णं च य चदुधा सेसा सेसाणयं च दुधा ॥१७९।।
SR No.090180
Book TitleGommatasara Karma kanda
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichandra Siddhant Chakravarti, Jawaharlal Shastri
PublisherShivsagar Digambar Jain Granthamala Rajasthan
Publication Year
Total Pages871
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Discourse, Philosophy, & Religion
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy