SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 492
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ३१७ त्रयोदशोऽध्यायः वाहकस्य वधं विन्द्याद् यदा स्कन्धे हयो ज्वलेत् । पृष्टतो ज्वलमाने तु भयं सेनापतेर्भवेत् ॥ १५२ ॥ ( यदा) जब (हयो) घोड़े का ( स्कन्धे) कन्धा (ज्वलेत्) जलता हुआ दिखाई पड़े तो (वाहकस्य वधं विन्द्याद्) सवार का मरण समझो और ( पृष्ठतो ज्वलमानेतु) पृष्ठ भाग जलता हुआ दिखाई पड़े तो समझो ( सेनापतेर्भवेत् ) सेनापति को भय उत्पन्न होगा । भावार्थ-यदि घोड़े का कन्धा जलता हुआ दिखाई पड़े तो समझो घुड़सवार मारा जायगा, और पृष्ठ भाग जलता हुआ दिखे तो समझो सेनापति को भय उत्पन्न होगा ॥ १५२ ॥ तस्यैव तु यदा गुरख्यात ला बाई धूमो निर्धावति प्रहेषतः । निर्दिशेत् अनुपस्थितम् ॥ १५३ ॥ ( यदा) जब (प्रहेषतः ) घोड़ों के ( निर्धावति) दौड़ते हुए का (धूमो ) धुआँ पीछा करे (तु) तो ( तस्यैव ) उसके ही (पुरस्यापि ) नगर का भी ( नाशं) नाश ( प्रत्युपस्थितम् ) उपस्थित होगा ऐसा (निर्दिशेत् ) निर्देश दिया है। भावार्थ - जब दौड़ते हुए घोड़ों का पीछा धुआँ करे तो समझो राजा के नगर का नाश हो जायगा, यहाँ ऐसा निर्देश है ॥ १५३ ॥ सेनापतिवधं विद्याद् बालस्थानं यदा ज्वलेत् । त्रीणि वर्षान्यनावृष्टिस्तदा तद्विषये भवेत् ॥ १५४ ॥ ( यदा) जब घोड़े के ( बालस्थानं ज्वलेत्) बाल स्थान जलता हुआ दिखे तो ( सेनापति वधं विद्याद्) सेनापति का वध समझो। और ( त्रीणिवर्षान्यनावृष्टिस्तदा तद्विषये भवेत् ) तीन वर्ष तक अनावृष्टि होगी ऐसा समझना चाहिए। भावार्थ-जब घोड़े के वाल स्थान जलते हुए दिखाई पड़े तो समझो सेनापति का वध होगा, और तीन वर्ष तक अनावृष्टि होगी ऐसा आचार्यश्री ने कहा हैं ।। १५४ ॥ अन्तःपुर विनाशाय मेंद्र प्रज्वलते यदा । उदरं ज्वलमानं च कोशनाशाय वा ज्वलेत् ॥ १५५ ॥
SR No.090074
Book TitleBhadrabahu Sanhita Part 2
Original Sutra AuthorBhadrabahuswami
AuthorKunthusagar Maharaj
PublisherDigambar Jain Kunthu Vijay Granthamala Samiti
Publication Year
Total Pages1268
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Jyotish
File Size28 MB
JainGPT.orgInstagram
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy