SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 35
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ વારા વારવા शुद्धात्म स्वरूप उपादेय एक्कोहं णिम्ममो सुद्धोणाणदसण लक्खणी। सुद्धे यत्तमुपादेयमेवं चिंतेह संजदो ।।२०।। अन्वयार्थ: अहं एक्को णिम्ममो - मैं एक हूँ, ममता से रहित हूँ। सुद्धोणाणदसंण लक्षणो - (शुद्ध द्रव्यार्थिक नय से) शुद्ध हूँ, ज्ञान दर्शन लक्षण वाला हूँ। अत: मुझे सुद्धं एयत्तं उपादेयं - शुद्ध और एकत्व (स्त्रभाव) उपादेय ग्रहण करने योग्य है। एवं संजदो चिंतेह इस प्रकार साधुओं को चिंतन करना चाहिए ॥२०॥ भावार्थ- मैं शुद्ध द्रव्यार्थिक नय से एक हूँ, ममता से रहित हूँ शुद्ध हूँ, ज्ञान और दर्शन ही मेरा लक्षण है। अत: मुझे मेरा शुद्ध और एकत्व स्वभाव उपादेय है। इस प्रकार से | साधुओं को निरंतर चिंतन करना चाहिए। • एकोहं निर्ममः शुद्धो, ज्ञानी योगीन्द्र गोचरः। बाह्या; संयोगजा भावा, मत्तः सर्वेऽपि सर्वथा ।। अर्थ- मैं एक ममतारहित शुद्ध ज्ञानी और योगियों के द्वारा जानने योग्य हूँ। इसके अलावा संयोगजन्य, जितने भी देहादिक पदार्थ है वे सब मुझसे सर्वथा भिन्न है।
SR No.090072
Book TitleBarsanupekkha
Original Sutra AuthorKundkundacharya
AuthorVishalyasagar
PublisherZZZ Unknown
Publication Year
Total Pages108
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Sermon
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy