SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 118
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आदिपुराणम् गोपायिताऽहमस्यादेमध्यम कुटमावसन् । स्वैरचारी चिरादद्य त्वयाऽस्मि परवान् विभो ॥४१॥ विद्धि मां विजया ख्यममुं च गिरिमूर्जितम् । अन्योऽन्य संश्रयादावानलंघ्यावचलस्थिती ॥४२॥ देव दिग्विजयस्याई विभजन्नेष सानुमान् । विजयाईश्रुतिं धत्ते तास्थ्यात् तद्ढयो वयम् ॥४३॥ आयुप्मन्युप्मदीयाज्ञां मूर्ना स्रजमिवोद्वहन् । पदातिनिर्विशेषोऽस्मि विज्ञाप्यं किमतः परम् ॥४४॥ इति ब्रुवंस्तथोत्थाय शिवस्तीर्थाम्बुभिः प्रभुम् । सोऽभ्यविञ्चत सुरः सार्धं स्वं नियोगं निवेदयन् ॥४५॥ तदा प्रणेदुरामन्द्रमानकाः पथि वार्मुचाम् । विचेरुर्मरुतो मन्दमाधूतवनवीथयः ॥४६॥ ननृतुः सुरनर्तक्यः सलीलानर्तितध्रुवः । जगुश्च मङ्गलान्यस्य जयशंसीनि किन्नराः ॥४७॥ कृताभिषेकमेनं च शुभ्रनेपथ्यधारिणम् । युयोज रत्नलाभेन लम्भयन् स जयाशिषः ॥४८॥ - स तस्मै रत्नभृङ्गारं सितमातपवारणम् । प्रकीर्णक युगं दिव्यं ददौ च हरिविष्टरम् ॥४९॥ इति प्रसाधितस्तेन वचोभिः सानुवर्तनैः । प्रसादतरला दृष्टिं तत्र व्यापारयत् प्रभुः ॥५०॥ विसर्जितश्च सानुशं प्रभुणा कृतसक्रियः । भृत्यत्वं प्रतिपद्यास्य स्वमोकः प्रत्यगात् सुरः ॥५१॥ विजयाद्ध जिते कृत्स्नं जितं दक्षिणभारतम् । मन्वानो निधिराट् तच्च चक्ररलमपूजयत् ॥५२॥ चक्रवर्तीने भी उसे सत्कारपूर्वक उत्तम आसनपर बैठाया ॥४०॥ भरतसे उस देवने कहा कि मैं इस पर्वतका रक्षक हूँ और इस पर्वतके बीचके शिखरपर रहता हूँ। हे प्रभो, मैं आजतक अपनी इच्छानुसार रहता था-स्वतन्त्र था परन्तु आज बहुत दिनमें आपके अधीन हुआ हूँ ॥४१।। मुझे तथा इस ऊँचे पर्वतको आप विजयार्ध जानिए अर्थात् हम दोनोंका नाम विजयार्ध है और हम दोनों ही परस्पर एक दूसरेके आश्रयसे अलंघ्य तथा निश्चल स्थितिसे युक्त हैं ॥४२॥ हे देव, यह पर्वत दिग्विजयका आधा-आधा विभाग करता है इसलिए ही यह विजया नामको धारण करता है और उसपर रहनेसे मेरा भी विजया नाम रूढ़ हो गया है ।।४३॥ हे आयुष्मन्, मैं आपकी आज्ञाको मालाके समान मस्तकपर धारण करता हूँ और आपके पैदल चलनेवाले एक सैनिकके समान ही हैं, इसके सिवाय मैं और क्या प्रार्थना करूँ? ||४४।। इस प्रकार कहता हुआ और 'दिग्विजय करनेवाले चक्रवतियोंका अभिषेक करना मेरा काम है' इस तरह अपने नियोगको सूचना करता हुआ वह देव उठा और अनेक देवोंके साथ-साथ कल्याण करनेवाले तीर्थजलसे सम्राट भरतका अभिषेक करने लगा ॥४५॥ उस समय आकाशमें गम्भीर शब्द करते हुए नगाड़े बज रहे थे और वन-गलियोंको कम्पित करता हुआ वायु धीरे-धीरे बह रहा था ॥४६॥ लीलापूर्वक भौंहोको नचाती हुई नृत्य करनेवाली देवांगनाएँ नृत्य कर रही थीं और किन्नर देव भरतकी विजयको सूचित करनेवाले मंगलगीत गा रहे थे ॥४७।। तदनन्तर जिनका अभिषेक किया जा चुका है और जो सफेद वस्त्र धारण किये हुए हैं ऐसे भरतको विजय करनेवाला आशीर्वाद देते हए उस देवने अनेक रत्नोंकी प्राप्तिसे युक्त किया अर्थात् अनेक रत्न भेंट किये ॥४८॥ उस देवने उनके लिए रत्नोंका भुंगार, सफेद छत्र, दो चमर और एक दिव्य सिंहासन भी भेंट किया था ॥४९।। इस प्रकार ऊपर लिखे हुए सत्कारसे तथा विनयसहित वचनोंसे प्रसन्न हुए भरतने उस देवपर प्रसन्नतासे चंचल हुई अपनी दृष्टि डाली ॥५०॥ अनन्तर भरतने जिसका आदर-सत्कार किया है और 'जाओ' इस प्रकार आज्ञा देकर जिसेबिदा किया है ऐसा वह विजया देव उनका दासपना स्वीकार कर अपने स्थानपर वापस चला गया ।॥५१॥ विजयार्ध पर्वतके जीत लेनेपर समस्त दक्षिण भारत जीत लिया गया १ रक्षिता । २ नाथवान् परवश इत्यर्थः । 'परवान्नाथवानपि' इत्यभिधानात् । ३ परस्परमाधाराधेयरूपसंश्रयात् । ४ तस्मिन् तिष्ठति इति तत्स्थः तस्य भावः तात्स्थ्यम् तस्मात् । ५ विजयार्द्ध इति रूढयः । ६ पत्तिसदृशः । ७ मङ्गलैः । ८ विजयार्द्धकुमारः । ९ चामरयुगलम् ।
SR No.090011
Book TitleAdi Puran Part 2
Original Sutra AuthorJinsenacharya
AuthorPannalal Jain
PublisherBharatiya Gyanpith
Publication Year2011
Total Pages566
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari, Mythology, & Story
File Size21 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy