SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 344
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ यहाँ यह उल्लेखनीय है कि लगभग ४० किलो पचे हुए आहार से एक किलो रुधिर बनता है और एक किलो रुधिर से केवल कुछ ही बूंद वीर्य बन पाता है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में ४६ दिन जगते हैं। इसमें पूर्ण रूप से विद्युत, रासायनिक व ऊष्मा की क्रियायें होती हैं। ये सात चरण में बनता है - (१) प्रवाही (२) रुधिर (३) चर्बी (४) स्नायु (५) अस्थि (६) अस्थि मज्जा (Bone marrow) (७) वीर्य (Semen) शुक्रीय वाहिनी जो मूत्र मार्ग (Urethra) में समायोजित हो जाती है, प्रोस्टेट ग्रंथि (पौरुष ग्रंथि) के मध्य में से गुजरती है। प्रोस्टेट ग्रन्थि (Prostrate gland) . बड़े अखरोट के आकार की होती है। यह एक द्रव का स्त्रवण करती है, जो वीर्य में मिलता है। यह वीर्य स्खलन में सहायता करता है तथा उस समय मूत्रीय अवरोधनी का भी कार्य करता है। अधिक आयु में कभी-कभी ये ग्रन्थि बड़ी होकर मूत्राशय के रिक्त होने की क्रिया में रुकावट पैदा कर देती है। देखिए चित्र २.५० स्त्री और पुरूष के यौन समागम के समय, शिश्न के जरिये प्रत्येक स्खलन में वीर्य के स्खलन में लगभग २० करोड़ शुक्राणु (Spermatozoa) योनि में प्रवेश करते हैं और स्त्री की (Ovary) (अण्डाशय) द्वारा उत्पादित डिम्ब (ovum) जो Uterine tube (fallopian tube) में होते हैं, की तलाश में दौड़ लगाते हैं। यदि कोई शुक्राणु कभी डिम्ब में प्रवेश पाने में सफल हो जाता है, तो गर्भ धारण हो जाता है। उस दशा में वह एक नये जीव का रूप लेकर गर्भाशय (Uterus) में लगभग ६ मास तक विकसित होता है, तत्पश्चात योनिमार्ग से उल्टा बाहर आकर जन्म ले लेता है। प्रत्येक स्त्री पुरुष में ४४ autosomes (ordinary Chromosomes) होते हैं तथा दो Sex Chromosomes होते हैं, अर्थात् ४६ Chromosornes होते हैं। Chromosomes का वर्णन आगे दिया है। Sex Chromosomes स्त्री के तो x ही होते हैं, जबकि पुरुष के x तथा Y दोनों प्रकार के होते हैं। उपरोक्त ४४ Autosomes मे से २२ Autosomes माता तथा पिता–प्रत्येक से गर्भस्थ शिशु को प्राप्त होते हैं। इसी प्रकार उपरोक्त दो Sex Chromosomes में से एक Sex Chromosome माता तथा पिता - प्रत्येक से शिशु को प्राप्त होता है। यदि यह x-x (स्त्री-पुरुष) Sex Chromosomes शिशु को मिलते है, तो वह लड़की बनती है और यदि X-Y (स्त्री-पुरुष) Sex Chromosomes मिलते हैं, तो वह लड़का बनता है। इस प्रकार शिशु को माता-पिता दोनों से कुल मिलाकर ४४ Normal तथा दो Sex Chromosomes, अर्थात ४६ Chromosomes मिलते हैं तथा उसका लिङ्ग मात्र पुरुष के Sex Chromosome पर ही निर्भर करता है। २.७२
SR No.090007
Book TitleAdhyatma aur Pran Pooja
Original Sutra AuthorN/A
AuthorLakhpatendra Dev Jain
PublisherZZZ Unknown
Publication Year
Total Pages1057
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Spiritual, & Yoga
File Size15 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy