SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 81
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ६४ मेरी मेवाडयात्रा पोसालें हैं । वे कुलगुरु हैं, जैनधर्मावलम्बी हैं और मूर्तिपूजा में श्रद्धा रखते हैं । यहां की यात्रा भी खासतौर से करने योग्य है । ५ - दयालशाह का किला । "नव चोकी नव लाखकी, क्रोड रुप्यों रो काम | राणे बँधायो राजसिंह, राजनगर है गाम ॥ वोही राणा राजसिंह, वोही शाह दयाल | वणे बँधायो देहरो, वणे बँधाई पाल ॥ विक्रम की अठारहवीं शताब्दी में, उदयपुर की राजगद्दी पर हुए राणा राजसिंह ने, कांकरोली के पास राजनगर बसाया । इस राजनगर के पास एक विशाल तालाव की पाल इतनी अधिक जबरदस्त है, कि जिसके निमित्त राणा राजसिंह ने एक करोड़ रुपया खर्च किया था । तालाब की पाल के पास ही एक बड़ा-सा पहाड़ है । इस पहाड़ पर एक किला है, जो 'दयालशाह' का किला' के नाम से प्रसिद्ध है । वास्तव में, यह कोई किला नहीं बल्कि एक विशाल मन्दिर है । 'दयालशाह का किला' के नाम से प्रसिद्ध यह मन्दिर, 'दयालशाह' नामक एक ओसवाल गृहस्थ ने बनवाया था । 'दयालशाह ' महाराणा 'राजसिंह' के एक वफादार Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com
SR No.034962
Book TitleMeri Mewad Yatra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVidyavijay
PublisherVijaydharmsuri Jain Granthmala
Publication Year1936
Total Pages124
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy