SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 33
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ (८) कायम किया था । खरतरगच्छीय श्रीजिनदत्तसूरिजीने इसी देश में एक लाख तीस हजार क्षत्रियों को उपदेश देकर जैनी बनाया था। संखेश्वरगच्छीय श्रीउदयप्रभसूरिजीने इसी देश के श्रीमाल नगर में प्रतिबोध देकर हजारों जैनेतर कुटुम्बों को जैनी बनाया था और वादी प्रबर श्रीवृद्धदेवसूरिजीने इसी पवित्र देश के कोरंटनगर में तीस हजार पांचसौ कुटुम्बों को उपदेश दे करके जैनी बनाया था। परमार राजा नागभट ( नाहडदेव )ने इसी देश के सत्यपुर में महावीर तीर्थ की स्थापना करके उसकी प्रतिष्ठा जजगसूरिजी के कर-कमल से कराई थी। बलद्राचार्यने इसी देश के हस्तिकुंडी नगर में विदग्धराज (विग्रहराज ) से दानपत्र लिखवाया था । वादिवेताल श्रीशान्त्याचार्य ने इसी देश के नाडोल नगर में मुनिचन्द्रसूरि को न्यायशास्त्र पढाया था और Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com
SR No.034926
Book TitleKortaji Tirth ka Itihas Sachitra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorYatindravijay
PublisherSankalchand Kisnaji
Publication Year1930
Total Pages138
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy