SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 118
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ( ९३ ) ये सब लोग यहाँ क्यों इकटे हुए हैं ?, राजाने हर्ष के आंसु वर्षाते हुए पुत्र को सारा हाल सुनाया, और कहा-बेटा! इन महायोगीश्वर के प्रौढ प्रभाव से आज तेरा पुनर्जन्म हुआ है इसलिये सकुटुम्ब अपने सब इन महापुरुष के ऋणी हैं। गुरुमहाराज का महा अतिशय देख, उनको साक्षात् ईश्वर का अवतार मान कर उनके चरणों में पड़े और प्रार्थना करने लगे कि स्त्रामिन् ! आप हमारा राज्य भंडार सर्वस्व लेकर हमको कृतार्थ करें । आचार्य बोले-हमने तो राज्य की लालसा से यह काम नहीं किया, अगर हमे राज्य की इच्छा होती तो अपने पिता का राज्य ही क्यों छोडते ? इस वास्ते स्वर्ग मोक्ष का देनेवाला, अक्षय सुख का देनेवाला, और सर्व जीवों को आनन्द का देनेवाला, सर्वज्ञ अरिहंत परमात्मा का कहा विनयमूल धर्म ग्रहण करो। राजाने प्रार्थना की कि-प्रभो! आप Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com
SR No.034926
Book TitleKortaji Tirth ka Itihas Sachitra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorYatindravijay
PublisherSankalchand Kisnaji
Publication Year1930
Total Pages138
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy