SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 82
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आबुके जैनमन्दिरोंसे है। जिसमे विमलमंत्रीका और उनके बनवाए आदीश्वरजीके मन्दिरका वर्णन होचुका है । अब प्रसंगोपात्त वस्तुपाल तेजपालका संक्षिप्त जीवन कहके उनके कराए श्रीनेमिचैत्यका वर्णन करना आवश्यक है। __ श्रीनरचन्द्रसूरिने जब देखा कि उत्तर बंगालसे लेकर दक्षिण सागर तट तकके सर्व उत्तमस्थानोंका इन भाग्यवानोने उद्धार कराके उन सबको तो ठीक ठीक रोशन किया है, अब सिर्फ एक आबुतीर्थ ही बाकी रहगया है कि जिसपर इन भाग्यवानोंने अभीतक कोई देवस्थान नही बनवाया, और बनवाना जरूरीभी है, क्योंकि अर्बुदाचल (आबुपर्वत ) भी कैलाशका लघु बान्धव है । यह सोचकर उन्होने मंत्रिवाँके आगे आबुपर्वतका माहात्म्य कहना आरंभ किया। वस्तुपाल तेजपालने खुद वहां जाकर मौका देखा, आबुकी तलाटीपर बसी हुई चन्द्रावती नगरीके राजाने उनकी बडी इज्जत की, और सहायता दी। इस पर उन्होने वहां मन्दिर बनवाने शुरु किये । शोभन नामका एक मिस्तरी बडा कार्य कुशल उसवक्तका उत्तमोत्तम आल्लादर्जेका सूत्रधार गिनाजाता था, उसको मन्दिर बनवानेका काम सौंपागया । उसने २००० आदमियों को अपने हाथ नीचे रखकर श्रीनेमिचैत्यको तयार किया। वि. संवत् १२८४ फाल्गुन मासमें इस चैत्यकी प्रतिष्ठा हुई। विशेष हाल वस्तुपाल चरित्रसे जाननेकी स्मृति दिलाकर इस निबन्धको समाप्त किया जाता है। ॥श्रीरस्तु॥ १कुछ संक्षिप्त हाल परिशिष्ट नं. १-२ से जाना जा सकता है। Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com
SR No.034722
Book TitleAbu Jain Mandiro ke Nirmata
Original Sutra AuthorN/A
AuthorLalitvijay
PublisherAtmanand Jain Sabha
Publication Year1922
Total Pages134
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy