SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 76
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आगम सूत्र ४३, मूलसूत्र-४, 'उत्तराध्ययन' अध्ययन/सूत्रांक से रहित हो, ऐसी भूमि में उच्चार आदि का उत्सर्ग करना चाहिए। सूत्र - ९५४ ये पाँच समितियाँ संक्षेप से कही गई हैं। अब यहाँ से क्रमशः तीन गुप्तियाँ सूत्र - ९५५-९५६ मनोगुप्ति के चार प्रकार हैं-सत्या, मृषा, सत्यामृषा और असत्यमृषा है, जो केवल लोकव्यवहार है । यतना-संपन्न यति संरम्भ, समारम्भ और आरम्भ में प्रवृत्त मन का निवर्तन करे । सूत्र-९५७-९५८ वचन गुप्ति के चार प्रकार हैं-सत्या, मृषा, सत्यामृषा और असत्यामृषा । यतना-संपन्न यति संरम्भ, समारम्भ और आरम्भ में प्रवर्तमान वचन का निवर्तन करे । सूत्र-९५९-९६० खड़े होने में, बैठने में, त्वगवर्तन में, उल्लंघन में, प्रलंघन में, शब्दादि विषयों में, इन्द्रियों के प्रयोग में-संरम्भ में, समारम्भ में और आरम्भ में प्रवृत्त काया का निवर्तन करे । सूत्र- ९६१ ये पाँच समितियाँ चारित्र की प्रवृत्ति के लिए हैं । और तीन गुप्तियाँ सभी अशुभ विषयों से निवृत्ति के लिए हैं। सूत्र- ९६२ जो पण्डित मुनि इन प्रवचनमाताओं का सम्यक् आचरण करता है, वह शीघ्र ही सर्व संसार से मुक्त हो जाता है। -ऐसा मैं कहता हूँ। अध्ययन-२४ का मुनि दीपरत्नसागर कृत् हिन्दी अनुवाद पूर्ण मुनि दीपरत्नसागर कृत् “(उत्तराध्ययन) आगमसूत्र-हिन्दी अनुवाद" Page 76
SR No.034712
Book TitleAgam 43 Uttaradhyayan Sutra Hindi Anuwad
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipratnasagar, Deepratnasagar
PublisherDipratnasagar, Deepratnasagar
Publication Year2019
Total Pages129
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Agam 43, & agam_uttaradhyayan
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy