SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 46
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आगम सूत्र ४, अंगसूत्र-४, 'समवाय' समवाय/ सूत्रांक समवाय-३८ का मुनि दीपरत्नसागर कृत् हिन्दी अनुवाद पूर्ण समवाय-३९ सूत्र - ११५ नमि अर्हत के उनतालीस सौ नियत क्षेत्र को जानने वाले अवधिज्ञान मुनि थे। समय क्षेत्र (अढ़ाई द्वीप) में उनतालीस कुलपर्वत कहे गए हैं । जैसे-तीस वर्षधर पर्वत, पाँच मन्दर (मेरु) और चार इषुकार पर्वत । दूसरी, चौथी, पाँचवी, छठी और सातवी इन पाँच पृथ्वीयों में उनतालीस लाख नारकावास कहे गए हैं। ज्ञानावरणीय, मोहनीय, गोत्र और आयुकर्म, इन चारों कर्मों की उनतालीस उत्तर प्रकृतियाँ कही गई हैं। समवाय-३९ का मुनि दीपरत्नसागर कृत् हिन्दी अनुवाद पूर्ण समवाय-४० सूत्र-११६ अरिष्टनेमि अर्हन् के संघ में चालीस हजार आर्यिकाएं थीं। मन्दर चूलिकाएं चालीस योजन ऊंची कही गई हैं। शान्ति अर्हन् चालीस धनुष ऊंचे थे । नागकुमार, नागराज भूतानन्द के चालीस लाख भवनावास कहे गए हैं। क्षद्रिका विमान-प्रविभक्ति के तीसरे वर्ग में चालीस उद्देशन काल कहे गए हैं। फाल्गुन पूर्णमासी के दिन सूर्य चालीस अंगुल की पौरुषी छाया करके संचार करता है । कार्तिकी पूर्णिमा को भी चालीस अंगुल की पौरुषी छाया करके संचार करता है। महाशुक्र कल्प में चालीस हजार विमानावास कहे गए हैं। समवाय-४० का मुनि दीपरत्नसागर कृत् हिन्दी अनुवाद पूर्ण समवाय-४१ सूत्र-११७ नमि अर्हत् के संघ में इकतालीस हजार आर्यिकाएं थीं। चार पृथ्वीयों में इकतालीस लाख नारकावास कहे गए हैं । जैसे-रत्नप्रभा में ३० लाख, पंकप्रभा में १० लाख, तमःप्रभा में ५ कम एक लाख और महातमःप्रभा में ५ । महालिका विमानप्रविभक्ति के प्रथम वर्ग में इकतालीस उद्देशनकाल कहे गए हैं। समवाय-४१ का मुनि दीपरत्नसागर कृत् हिन्दी अनुवाद पूर्ण मुनि दीपरत्नसागर कृत्' (समवाय) आगमसूत्र-हिन्द-अनुवाद" Page 46
SR No.034670
Book TitleAgam 04 Samvayang Sutra Hindi Anuwad
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipratnasagar, Deepratnasagar
PublisherDipratnasagar, Deepratnasagar
Publication Year2019
Total Pages96
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Agam 04, & agam_samvayang
File Size3 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy