SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 22
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आगम सूत्र ३, अंगसूत्र-३, 'स्थान' स्थान/उद्देश/सूत्रांक जला, १००. दो मत्तजला, १०१. दो उन्मत्त जला, १०२. दो क्षीरोदा, १०३. दो सिंह स्रोता, १०४. दो अन्तोवाहिनी, १०५. दो उर्मिमालिनी, १०६. दो फेनमालिनी, १०७. दो गंभीर मालिनी। १०८. दो कच्छ, १०९. दो सुकच्छ, ११०. दो महाकच्छ, १११. दो कच्छकावती, ११२. दो आवर्त, ११३.दो मंगलावर्त, ११४. दो पुष्कलावर्त, ११५. दो पुष्कलावती, ११६. दो वत्स, ११७. दो सुवत्स, ११८. दो महावत्स, ११९. दो वत्सावती, १२०. दो रम्य, १२१. दो रम्यक्, १२२. दो रमणिक, १२३. दो मंगलावती, १२४. दो पद्म, १२५. दो सुपद्म, १२७. दो पद्मावती, १२८. दो शंख, १२९. दो कुमुद, १३०. दो नलिन, १३१. दो नलिनावती, १३२. दो वप्र, १३३. दो सुवप्र, १३४. दो महावप्र, १३५. दो वप्रावती, १३६. दो वल्गु, १३७. दो सुवल्गु, १३८. दो गंधिल, १३९. दो गंधिलावती ये चक्रवर्ती विजय हैं। चक्रवर्ती विजय राजधानियाँ-१४०. दो क्षेमा, १४१. दो क्षेमपुरी, १४२. दो रिष्टा, १४३. दो रिष्टपुरी, १४४.दो खङ्गी, १४५. दो मंजुषा, १४६. दो औषधि, १४७. दो पौंडरिकिणी, १४८. दो सुसीमा, १४९. दो कुंडला, १५०. दो अपराजिता, १५१. दो प्रभंकरा, १५२. दो अंकावती, १५३. दो पद्मावती, १५४. दो शुभा, १५५. दो रत्नसंचया, १५६. दो अश्वपुरा, १५७. दो सिंहपुरा, १५८. दो महापुरा, १५९. दो विजयपुरा, १६०. दो अपराजिता, १६१. दो अपरा, १६२. दो अशोका, १६३. दो वीतशोका, १६४. दो विजया, १६५. दो वैजयंती, १६६. दो जयंती, १६७. दो अपराजिता, १६८. दो चक्रपुरा, १६९. दो खड्गपुरा, १७०.दो अवध्या, १७१. दो अयोध्या। मेरु पर्वत पर वन खंड-१७२.दो भद्रशाल वन, १७३.दो नंदन वन, १७४. दो सौमनस वन, १७५. दो पंडक वन मेरु पर्वत पर शिला-१७६. दो पांडुकंबल शिला, १७७. दो अतिकंबल शिला, १७८. दो रक्तकंबल शिला, १७९. दो अतिरक्तकंबल शिला, १८०. दो मेरु पर्वत, १८१. दो मेरु पर्वत की चूलिका है। सूत्र- ९७ कालोदधि समुद्र की वेदिका दो कोस की ऊंचाई वाली है। पुष्करवर द्वीपार्ध के पूर्वार्ध में मेरु पर्वत के उत्तर और दक्षिण में दो क्षेत्र हैं जो अति तुल्य हैं-यावत् नाम-भरत और ऐरवत । इसी तरह यावत्-दो कुरु हैं, यथा-देव कुरु और उत्तर कुरु । वहाँ दो विशाल महाद्रुम हैं, उनके नाम-कुटशाल्मली और पद्मवृक्ष देव गरुड़ वेणुदेव और पद्म यावत् -वहाँ मनुष्य छः प्रकार के काल का अनुभव करते हुए रहते हैं। पुष्करवर द्वीपार्ध के पश्चिमार्ध में और मेरु पर्वत के उत्तर दक्षिण में दो क्षेत्र कहे गए हैं इत्यादि पूर्ववत् । विशेषता यह है कि वहाँ कूटशाल्मली और महापद्म वृक्ष हैं और देव गरुड़ (वेणुदेव) और पुण्डरिक हैं । पुष्कर-द्वीपार्ध में दो भरत, दो ऐरवत-यावत् दो मेरु और दो मेरु चूलिकाएं हैं । पुष्करवर द्वीप की वेदिका दो कोस की ऊंची कही गई है। सब द्वीप-समुद्रों की वेदिकाएं दो कोस की ऊंचाई वाली कही गई हैं। सूत्र- ९८ असुरकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-चमर और बलि । नागकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-धरन और भूता-नन्द सुवर्णकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, वेणुदेव और वेणुदाली । विद्युतकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-हरि और हरिसह। अग्निकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-अग्निशिख और अग्निमाणव । द्वीपकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-पूर्ण और वाशिष्ट । उदधिकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-जलकान्त और जलप्रभ । दिक्कुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-अमितगति और अमितवाहन । वायुकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-वेलम्ब और प्रभंजन । स्तनितकुमारेन्द्र दो कहे गए हैं, यथाघोष और महाघोष । यह भवनपति के इन्द्र हैं। सोलह व्यन्तरों के बत्तीस इन्द्र हैं यथा-पिशाचेन्द्र दो हैं, सुरूप और प्रतिरूप । यक्षेन्द्र दो कहे गए हैं, यथापूर्णभद्र और माणिभद्र । राक्षसेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-भीम और महाभीम । किन्नरेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-किन्नर और किंपुरुष । किंपुरुषेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-सत्पुरुष और महापुरुष । महोरगेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-अतिकाय और महाकाय । गन्धवेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-गीतरति और गीतयश । अणपन्निकेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-सन्निहित और समान्य । पणपन्निकेन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-धात और विहात | ऋषिवादीन्द्र दो कहे गए हैं, यथा-ऋषि और मुनि दीपरत्नसागर कृत् " (स्थान)- आगमसूत्र-हिन्द-अनुवाद" Page 22
SR No.034669
Book TitleAgam 03 Sthanang Sutra Hindi Anuwad
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipratnasagar, Deepratnasagar
PublisherDipratnasagar, Deepratnasagar
Publication Year2019
Total Pages158
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Agam 03, & agam_sthanang
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy