SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 53
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ इन्द्रिय पराजय शतक सच्चं सुअं पि सीलं, विन्नाणं तह तवं पि वेरग्गं । वच्चइ खणेण सव्वं, विसयवसेणं जइणं वि ॥८१॥ अर्थ : विषयों के वश होने से साधु के भी सत्य, श्रुत, शील, विज्ञान और वैराग्य क्षणभर में नष्ट हो जाते हैं ॥८१।। रे जीव ! स मइकप्पिय, निमेस सुहलालसो कहं मूढ । सासय सुहमसमतमं हारसि, ससिसोयरं च जसं ॥८२॥ अर्थ : हे जीव ! बुद्धि से कल्पित और निमेष (आँख की पलक) मात्र रहनेवाले विषयसुख में आसक्त होकर अनुपम और शाश्वत मोक्षसुख को और चंद्र समान उज्ज्वल यश को क्यों हार जाता है ? ॥८२॥ पज्जलिओ विसयग्गी, चरित्तसारं डहिज्ज कसिणं पि । सम्मत्तं पिअ विराहिय, अणंत संसारिअं कुज्जा ॥८३॥ अर्थ : प्रज्वलित हुई विषय रूपी अग्नि समस्त चारित्र के सार को भी जलाकर भस्मीभूत कर देती है । अरे ! सम्यक्त्व की भी विराधना कराकर आत्मा को अनंत संसारी बना देती है ॥८३॥ भीसण भवकांतारे, विसमा जीवाण विसयतिण्हाओ। जीए नडिआ चउदसपुव्वी वि रुलंति हु निग्गोए ॥८४॥ अर्थ : भीषण इस भव-जंगल में जीवों की विषयतृष्णा बड़ी विचित्र है जिससे नचाए हुए चौदह पूर्वी भी निगोद में दःखी होते हैं ॥८४॥
SR No.034151
Book TitleVairagya Shatak
Original Sutra AuthorPurvacharya Maharshi
Author
PublisherAshapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar
Publication Year2018
Total Pages58
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy