________________ आधा भाग स्त्री है। इसी तरह से योग में मन भी विभक्त है. मन का एक हिस्सा पुरुष है, मन का दूसरा हिस्सा स्त्री है। और व्यक्ति को सूर्य से चंद्र की ओर बढना है, और अंत में दोनों के भी पार जाना है, दोनों का अतिक्रमण करना है। अज इतना ही। प्रवचन 72 - मैं एक पूर्ण झूठ हूं प्रश्न-सार: 1-आपके शिष्य अचानक संबोधि को उपलब्ध होंगे, या चरण दर चरण विकास के द्वारा संबुद्ध होंगे? 2-क्या अज्ञान के कारण किए कर्मों के लिए भी व्यक्ति उत्तरदायी होता है? 3-रामकृष्ण ने भोजन का उपयोग शरीर में रहने के लिए खंटी की भांति किया। आप शरीर में बने रहने के लिए किस खंटी का उपयोग करते हैं? 4-आपने कहा कि काम-वृत्ति पर एकाग्रता ले आने से व्यक्ति संबद्ध हो सकता है। लेकिन क्या काम-वृति पर एकाग्रता ले आने से व्यक्ति का अहंकार नहीं बढ़ता? 5-कृपा करके संयम और संबोधि के भेद को हमें समझाएं।