________________
(1) स्नान के लिए जल दे। (2) खाने के लिए अन्न दे। (3) हरिश्चन्द्र कहाँ जाता है ? (4) हरिश्चन्द्र गाँव को जाता है। (5) पीने के लिए मीठा दूध दे। (6) तू अब पढ़ता है, परन्तु मैं नहीं पढ़ता। (7) वहाँ स्नान के लिए जल है या नहीं ? (8) उसका मनोरथ उत्तम है। (9) वह तालाब के पास स्नान के लिए जाता है। (10) तेरे कुएँ का जल मीठा है।
पाठ 9
शब्द
शिष्यः-शिष्य, पढ़नेवाला। दासः-नौकर। भानुः-सूर्य। गुरुः-पढ़ानेवाला। बन्धुः-सम्बन्धी। पुत्रः-पुत्र, लड़का। तवते-तेरा। मम-मेरा। तस्य-उसका।
कृपा- दया, मेहरबानी। स्वसा- बहिन। माता-माँ। पिता-पिता, बाप। भगिनी-बहिन। तुभ्यम्-तेरे लिए। मह्यम्-मेरे लिए। तस्मै-उसके लिए। अस्मै-इसके लिए।
वाक्य
1. तव गुरुः कुत्र अस्ति-तेरा गुरु कहाँ है ? 2. इदानीं मम गुरुः तत्र अस्ति-अब मेरा गुरु वहाँ है। 3. मम माता अद्य सायं वनं गमिष्यति-मेरी माता आज शाम को वन जाएगी। 4. अधुना मह्यं पठनाय पुस्तकं देहि-अब मुझको पढ़ने के लिए पुस्तक दे। 5. तस्य गृहं कुत्र अस्ति-उसका घर कहाँ है ? । 6. तव दासः ग्रामं गमिष्यति किम् ?-तेरा नौकर गाँव को जाएगा क्या ? 7. तव पुत्रः कदा वनं गमिष्यति-तेरा पुत्र कब वन को जाएगा ? 8. मम बन्धुः इदानीं पुस्तकं पठति-मेरा सम्बन्धी अब पुस्तक पढ़ता है। 9. मम माता पुष्पमालां करोति-मेरी माता पुष्पमाला बनाती है। 10. तव पिता तव च माता-तेरा पिता और तेरी माता। 11. पानाय मह्यं जलं देहि-पीने के लिए मुझे पानी दे। 12. स्नात्वा सायम् आगमिष्यति-स्नान करके शाम को आएगा।
30