SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 905
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पंचम खण्ड : परिशिष्ट शकुन्तलाजी जैन हैं। ___आपने वि.सं. २०४६ वैशाख शुक्ला सप्तमी को मदनगंज (किशनगढ़) में महासती श्री तेजकंवरजी म.सा. (श्री | निर्मलावतीजी म.सा.) की निश्रा में भागवती दीक्षा अंगीकार की। आपकी थोकड़े सीखने-सिखाने में विशेष रुचि है। • महासती श्री शशिकलाजी म.सा. आपका जन्म रायचूर (कर्नाटक) में वि.सं. २०२४ मार्गशीर्ष कृष्णा द्वितीया, रविवार दिनांक १९ नवम्बर १९६७ | को हुआ। आपके पिता श्री पुखराजजी बाफना तथा माता श्रीमती उमरावकंवरजी हैं। आपके माता-पिता वर्तमान में मद्रास में निवास करते हैं। आपने २२ वर्ष की आयु में वि.सं. २०४६ माघ शुक्ला षष्ठी गुरुवार १ फरवरी १९९० को पीपाड़ शहर में शासन प्रभाविका महासती श्री मैनासुन्दरीजी म.सा. की निश्रा में भागवती दीक्षा अंगीकार की। दीक्षित होकर आपने अनेक थोकड़ों एवं शास्त्रों का अध्ययन किया है। • महासती श्री विनीतप्रभाजी म.सा. ___आपका जन्म गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर) में वि.सं. २०३२ मार्गशीर्ष कृष्णा चतुर्थी को हुआ। आपके पिता || श्री मनोहरलालजी जैन पल्लीवाल तथा माता श्रीमती पुष्पादेवी हैं। आपने १४ वर्ष की आयु में वि.सं. २०४६ माघ शुक्ला षष्ठी गुरुवार १ फरवरी १९९० को शासन प्रभाविका | परम विदुषी महासती श्री मैनासुन्दरीजी म.सा. की निश्रा में भागवती दीक्षा अंगीकार की। आप सेवाभावी एवं शान्त स्वभावी महासती हैं।
SR No.032385
Book TitleNamo Purisavaragandh Hatthinam
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDharmchand Jain and Others
PublisherAkhil Bharatiya Jain Ratna Hiteshi Shravak Sangh
Publication Year2003
Total Pages960
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size34 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy