________________ (85) 12. उनके शरीर पर धूल नहीं जमती। 13. उनके प्रत्येक रोमकूप में एक ही बाल होता है। 14. उनके बाल अंजन के समान नीली कान्तियुक्त तथा कुंडलित (धुंघराले) होते हैं। 15. वे लम्बे अकुटिल शरीर वाले होते हैं। 16. उनके शरीर के सात भाग ठोस होते हैं। 17. उनका शरीर सिंह पूर्वार्द्ध काय अर्थात् उनकी छाती उठी हुई होती है। 18. उनके दोनों कंधों के ऊपर का भाग ठोस होता है। 19. उनका शरीर निग्रोध परिमण्डल (वर्तुलाकार) होता है अर्थात् पालखी 20. उनके दोनों कंधे समान परिमाण के होते हैं। 21. उनकी शिराएं (नाड़ियाँ) सुन्दर होती हैं। 22. उनकी ढोड़ी सिंह के समान होती है। 23. उनके मुख में 44 दाँत होते हैं। 24. उनके दाँत सम होते हैं। 25. उनकी दंत पंक्ति छिद्र रहित होती है। 26. वे दीर्घ जिह्वा होते हैं। 27. उनका स्वर मधुर होता है। 28. उनकी दंतपंक्ति शुभ होती है। 29. उनकी आँखे अलसी के पुष्प से समान नीली होती है। 30. उनकी पलकें गाय के समान होती है। 31. उनकी भौंहों की रोम-राजी अत्यन्त कोमल और शुभ्र होती है। 32. उनका मस्तक उष्णीषाकार अर्थात् बीच में से कुछ ऊँचा होता है।