SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 84
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पंचेंद्रिय जीवोंके मुर्दा शरीरके स्पर्श हो जानेपर बिना तेल लगाये झुद्धि नहीं होती परंतु ब्रह्मचारियों और यतिओंको तेल मर्दन करना योग्य नहीं है ! ९६ ॥ सप्ताहान्यम्भसास्नायी गृही शूद्रत्वमाप्नुयात् । तस्मात्स्नानं प्रकर्तव्यं रविवारे तु वर्जयेत् ॥ ९७ ॥ यदि गृहस्थ लगातार सात दिन तक स्नान न करे तो शूद्र तुल्य हो जाता है । इसलिए रविवारको छोड़कर स्नान अवश्य करना चाहिए ॥ ९७ ॥ अत्यन्तं मलिनः कायो नवच्छिद्रसमन्वितः । स्रवत्येव दिवा रात्रौ प्रातः स्नानं विशोधनम् ॥ ९८ ॥ यह शरीर अत्यन्त ही महा मलिन है, बड़े बड़े नौ छिद्रोंसे युक्त है जिनमेंसे रात-दिन घिनावने दुर्गन्ध युक्त मल, मूत्र, नाक, लार, खँखार आदि झरते रहते हैं । इस लिए प्रातः स्नानके द्वारा इसे शुद्ध करनेका उपदेश है ॥ ९८ ॥ प्रातः स्नातुमशक्तश्चेन्मध्यान्हे स्नानमाचरेत् । स्वयं त्रिपाऽथवा शिष्यैः पुत्रैरुद्धृतवारिभिः ॥ ९९ ॥ ४३ जो पुरुष प्रात:काल स्नान करनेमें असमर्थ है वह स्वयं अपने द्वारा, या अपनी स्त्री द्वारा, या अपने शिष्यों द्वारा, या अपने पुत्रों द्वारा लाये हुए जलसे मध्याह्नमें स्नान करे ॥ ९९ ॥ न स्नायाच्छूद्रहस्तेन नैकहस्तेन वा तथा । नागालितजलेनापि न दुर्गन्धेन वारिणा ॥ १०० ॥ शूद्रों द्वारा लाये हुए जलसे स्नान न करे, एक हाथसे भी न करे और अनछने तथा दुर्गन्धित जलसे भी स्नान न करे ॥ ९०० ॥ कराभ्यां धारयेद्दर्भ शिखाबन्धं विधाय च । प्राणायामं ततः कुर्यात्सङ्कल्पं च समुच्चरेत् ॥ १०१ ॥ अपनी चोटीके गाँठ लगा ले और दोनों हाथोंमें दूब पकड़ के, इसके बाद प्राणायाम और संकल्प करे ॥ १०१ ॥ द्विराचम्य निमज्याथ पुनरेवं द्विराचमेत् । मन्त्रेणैव शिखां बध्वा प्राणायामं च वे पुनः ॥ १०२ ॥ स्नात्वाऽथ देहं प्रक्षाल्य पुनः स्वात्वा दिराचयेत् । पंचपरमेपिदैर्नवनिर्मार्जच ॥ १०३ ॥
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy