SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 74
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ त्रैवर्णिकाचार | यह मंत्र बोलकर टट्टी के लिए बैठे। इस मंत्रका भाव यह है कि हे इस क्षेत्रमें रहनेवाले क्षेत्र - पाल क्षमा कीजिये, मुझे अल्प शक्तिधारी मनुष्य समझिये, आप इस स्थानसे हट जाइए - मैं यहाँपर मल क्षेपण करता हूँ ॥ ३२ ॥ क्षेत्रपालाज्ञया क्षेत्रे पूर्वास्योवोत्तरामुखः । शिरः प्रदेशे कर्णे वा धृतयज्ञोपवीतकः ॥ ३३ ॥ . पूर्वादिदिक्षु निक्षिप्तदृष्टिरूर्ध्वमधोऽपि वा । मन्दतालोभतृष्णासु चित्संस्मरन्मलं सृजेत् ॥ ३४ ॥+ इस तरह क्षेत्रपालसे आज्ञा लेकर पूर्व दिशाकी ओर या उत्तर दिशाकी ओर मुँह करके टट्टी के लिए बैठै, यज्ञोपवीतको सिरपर अथवा कानमें टाँगले । टट्टी करते समय अपनी नजर चारों दिशाओंमें या ऊपरको या नीचेको रक्खे । तथा उस समय न तो अधिक देर करे, न शीघ्रता करे और न अपने चित्तको इधर उधर डुलावे ॥ ३३-३४॥ ततो वामकराङ्गुष्ठान्नङ्गुलिद्वितयेन वै । शिश्नस्याग्रं गृहीत्वैवं किञ्चद्दूर व्रजेद् गृही ॥ ३५ ॥ इसके बाद, बायें हाथके अँगूठे और अँगूठेके पासकी दो उँगलियोंसे लिंगके अग्रभागको ग्रहणकर जलाशय तक जावे ॥ ३५ ॥ प्रासुकं जलमादाय चोपविश्य यथोचितम् । जानुद्वयस्य मध्ये तु करौ न्यस्याचरेच्छुचिम् ।। ३६ ।। ३३ वहाँ, जलाशयके किनारे पर ठीक रीतिसे बैठकर, दोनों घुटनों के बीचमें दोनों हाथोंको रखकर प्रासुक जलसे गुदप्रक्षालन करे ॥ ३६ ॥ तीर्थे शौचं न कर्तव्यं कुर्वीतोऽधृतवारिणा । गालितेन पवित्रेण कुर्याच्छौचमनुद्धतः ॥ ३७ ॥ तीर्थस्थानके जलाशयोंमें गुद- प्रक्षालन न करे । लोटे वगैरह से निकाल कर छने हुए पवित्र जलसे शौच करे || ३७ ॥ जलपात्रं ज्येष्ठहस्ते बामस्हतेन शौचकम् । पुनः प्रक्षाल्य हस्तं तं पुनः शौचं विधीयते ॥ ३८ ॥ पानीके लौटेको दाहिने हाथमें पकड़े और बायें हाथसे शौच करे। एक बार ऐसा कर चुके इसके बाद हाथ धोवे और फिर दूसरी बार शौच करे ॥ ३८ ॥ -- - मन्दतामतिराभस्यमन्यचित्तत्वमुत्सृजेत् इति पाठः साधीयान् ॥ - 4
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy