SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 276
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ त्रैवर्णिकाचार | २३५ वहां शयनागार में गृहस्थ अपने जूते, बांसकी लकड़ी, पानीका लोटा और ताँबूल आदि उपयोगी सामान अपने पासमें एक ओर रख ले ॥ ३२ ॥ कुङ्कुमं चाञ्जनं चैव तथा हारीतसुंदरम् । धौतवस्त्रं च ताम्बूलं संयोगे च शुभावहम् ॥ ३३ ॥ केशर, काजल, हरा रंगा हुआ कपड़ा, और पानकी सामग्री ये चीजें स्त्री-समागम के समय मंगल-कारक होती हैं ॥ ३३ ॥ भर्तुः पादौ नमस्कृत्य पश्चाच्छय्यां समाविशेत् । सा नारी सुखमाप्नोति न भवेद्दुःखभाजनम् ॥ ३४ ॥ जो स्त्री पतिके दोनों चरणोंको नमस्कार करके शय्यापर बैठती है वह सुखको प्राप्त होती है । वह कभी दुःखका भाजन नहीं बनती ॥ ३४ ॥ स्वपेत् स्त्री प्राक् शिरः कृत्वा प्रत्यक्पादौ प्रसारयेत् । ताम्बूलचर्वणं कृत्वा सकामो भार्यया सह ॥ ३५ ॥ चन्दनं चातुलिप्यांगे धृत्वा पुष्पाणि दम्पती । परस्परं समालिंग्य प्रदीपे मैथुनं चरेत् ॥ ३६ ॥ दीपे नष्टे तु यः सङ्गं करोति मनुजो यदि । यावज्जन्म दरिद्रत्वं लभते नात्र संशयः ॥ ३७ ॥ पादलग्नं तनुश्चैव ह्युच्छिष्टं ताडनं तथा । कोपो रोषश्च निर्भर्त्सः संयोगे न च दोषभाक् ॥ ३८ ॥ पति-पत्नी दोनों पान खाकर पूर्व दिशाकी ओर सिर और पश्चिम की ओर पैर करके सोवें । दोनों अपने शरीरमें चन्दनका लेप करें और गले में पुष्पमाला पहनें । दोनों परस्पर आलिंगन कर मैथुन करें । मैथुनके समय दिया न बुझावें । जो पुरुष दिया बुझा कर संभोग करता है वह अपने जीवनकालतक दरिद्री रहता है, इसमें कुछ भी संशय नहीं है । संभोग के समय परस्पर एक दूसरेके पैरोंका लग जाना, परस्परमें उच्छिष्ट - झूठनका सम्बन्ध हो जाना, ताड़न करना, कोप करना, रोष करना, तिरस्कार करना दोष नहीं हैं । दूसरे समय में इनका होना सदोष है ॥ ३५-३८ ॥ ताम्बूलेन मुखं पूर्ण कुंकुमादिसमन्वितम् । प्रीतमाल्हादसंयुक्तं कृत्वा योगं समाचरेत् ॥ ३९ ॥ विना ताम्बूलवदनां नग्नामाक्रान्तरोदनाम् । दुर्मुखां च क्षुधायुक्तां संयोगे च परित्यजेत् ॥ ४० ॥ भुक्तवानुपविष्टस्तु शय्यायामभिसम्मुखः । संस्मृत्य परमात्मानं पत्न्या जंघे प्रसारयेत् ॥ ४१ ॥
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy