SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 155
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सोमसेनभद्वारकविरचित maa . श्रीजिनेन्द्र देवने जलहोममें कुण्डका लक्षण गोल बताया है। वह कुंड तांबा, मिट्टी आदिका बना हुआ होना चाहिए । उस कुंडमें आरंभ किया गया कार्य करना चाहिए । तिथिदेवता, सूर्यादि ग्रह और बाकीके देवोंका तर्पण कर । तथा दुष्ट ग्रहोंकी शान्तिके लिए बुद्धिशन श्रावक पवित्र जलहोम करे । भावार्थ-तांबा मिट्टी वगैरहका गोल कुंड बनवावे, उसमें शान्तिके निमित्त तिथिदेवता आदके सन्तोषके लिए होम करे ॥ १६५ ॥ श्रीखण्डतण्डुलस्रग्भिः सम्भूषितमलं वरम् । शुद्धतीर्थोदकैः पूर्ण जलकुण्डं महामहे ॥ १६६ ॥ सन्धौतशोधितव्रीहिपुढे जिनमहोत्सवे । संस्थाप्य पूजकाचार्यो जलहोम समाचरेत् ॥ १६७ ॥ चन्दन, अक्षत और मालासे सुशोभित किये गये, और तीर्थस्थानके शुद्ध जलसे भरे हुए उस पवित्र उत्तम जलकुंडको धोये हुए और साफ किये हुए चावलों पर रख कर, पूजकाचार्य लहोम करे । भावार्थ-कुंड पर चन्दनादिका लेप कर, उसे शुद्ध तीर्थ जलसे भरकर धोये हुए और ना किये चावलों पर रक्खे और उसमें होम करे ॥ १६६ ॥ १६७ ॥ सप्तधान्यैस्तु दिक्पालाँस्निधान्यैस्तु नवग्रहान् । पकानं नालिकेरं च यथाशक्त्यत्र होमयेत् ॥ १६८ ॥ इस जलकुंडमें सात तरहके धान्योंसे दिक्पालों का, तीन तरहके धान्योंसे नवग्रहोंका होम करे तथा अपनी शक्तिके अनुसार पके हुए अन्न और नारियलका होम करे ॥ १६८ ॥ आचमं तर्पणं प्राणायाममत्र विधानतः । अपां कुंडे विधिं कुर्यादत्रापि सर्वमञ्जसा ॥ १६९ ॥ इस जलहोमके समय विधिपूर्वक आचमन, तर्पण और प्राणायाम करे । तथा इस जलकुंडमें और भी सम्पूर्ण विधि ठीक ठीक रीतिसे करे ॥ १६९ ॥ दिक्पालाः प्रतिसेवनालजगद्दोपार्हदण्डोत्कटाः, सद्धर्मप्रणये निबद्धभगवत्सेवानियोगेऽपि च । पूजापात्रकराग्रतः सरमुपेत्योपात्तबल्यर्चनाः, प्रत्यूहानिखिलानिरस्यत तनुस्नानोत्सवोत्साहिताः ॥ १७० ॥ हे दिक्पालो ! तुम विपरीत आचरण करनेवाले जगत्के दोषोंके योग्य दण्ड-विधान करनेवाले हो इस लिए जिनाभिषेकके लिए जो मैंने कार्य आरंभ किया है उसे उत्साहित हो कर, जब जब
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy