________________
1.
"हुक्म संघ के आचार्य" आचार्य श्री हुक्मीचंदजी म.सा. - दीक्षा वि.स. 1870, स्वर्गवास वि.स. 1917 ज्ञान-सम्मत क्रियोद्धारक, साधुमार्गी परम्परा के आसन्न उपकारी। आचार्य श्री शिवलालजी म.सा. - दीक्षा वि.स. 1891, स्वर्गवास वि.स. 1933 प्रतिभा सम्पन्न प्रकाण्ड विद्वान, परम तपस्वी, महान शिवपथानुयायी। आचार्य श्री उदय सागरजी म.सा. - दीक्षा 1918, स्वर्गवास वि.स. 1954 विलक्षण प्रतिभा के धनी, वादी-मान-मर्दक, विरक्तों के आदर्श विलक्षण। आचार्य श्री चौथमलजी म.सा. - दीक्षा 1909, स्वर्गवास वि.स. 1957 महान क्रियावान, सागर सम गंभीर, संयम के सशक्त पालक, शांत-दांत, निरहंकारी, निर्ग्रन्थ-शिरोमणि। आचार्य श्री श्रीलालजी म.सा. - दीक्षा 1944, स्वर्गवास वि.स. 1977 सुरा-सुरेन्द्र-दुर्जय कामविजेता, अद्भुत स्मृति के धारक, जीव-दया के प्राण। आचार्य श्री जवाहरलालजी म.सा. - दीक्षा 1947, स्वर्गवास वि.स. 2000 ज्योतिर्धर, महान क्रांतिकारी, क्रांतदृष्टा, युगपुरुष। आचार्य श्री गणेशीलालजी म.सा. - दीक्षा 1962, स्वर्गवास वि.स. 2019 शांत क्रांति के जन्मदाता, सरलता की सजीव मूर्ति। आचार्य श्री नानालालजी म.सा. - दीक्षा 1996, स्वर्गवास वि.स. 2056 समता-विभूति, विद्वशिरोमणि, जिनशासन-प्रद्योतक, धर्मपालप्रतिबोधक, समीक्षण-ध्यानयोगी। आचार्य श्री रामलालजी म.सा. - दीक्षा 2031, आचार्य वि.सं. 2056 से आगमज्ञ, तरुण तपस्वी, तपोमूर्ति, उग्रविहारी, सिरीवाल-प्रतिबोधक, व्यसनमुक्ति के प्रबल प्रेरक, बालब्रह्मचारी, प्रशांतमना।