SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 101
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ [ ७३ ]. अर्थ-शुद्धस्वभाव वाला आत्मा आत्मा में ही है, सो शुद्धभाव जानना चाहिये। इनमें जो भाव कल्याणरूप (हितकारी) है उसको स्वीकार करो, ऐसा जिनेन्द्र भगवान ने कहा है ॥७७॥ गाथा- पयलियमाणकसाओ पयलियमिच्छत्तमोहसमचित्तो । पावइ तिहुवणसारं बोही जिणसासणे जीवो ॥ ८ ॥ छाया-प्रगलितमानकषायः प्रगलितमिथ्यात्वमोहसमचित्तः।। __ आप्नोति त्रिभुवनसारं बोधिं जिनशासने जीवः ॥८॥ अर्थ-जिन शासन में मानकषाय को पूर्णरूप से नष्ट करने वाला तथा मिथ्यात्व के उदय से होने वाले मोहभाव के नष्ट होने से समान हृदय वाला (रागद्वेषरहित ) जीव तीन लोक में सारभूत ( उत्तम ) रत्नत्रय रूप मोक्षमार्ग को पाता है ॥७॥ गाथा- विसयविरत्तो सवणो छहसवरकारणाइंभाऊण । तित्स्थयरणामकम्मं बंधइ अइरेण कालेण ॥ ७ ॥ छाया-विषयविरक्तः श्रमणः षोडशवरकारणानि भावयित्वा । " तीर्थकरनामकर्म बध्नाति अचिरेण कालेन ।। ७६ ॥ अर्थ-पांच इन्द्रियों के विषयों से उदासीन मुनि सोलह कारण भावनाओं का चिन्तवन करके थोड़े ही समय में तीर्थंकर प्रकृति का प्रबन्ध करता है ।। गाथा-बारसविहतवयरणं तेरसकिरियांउ भाव तिविहेण । धरहि मणमत्तदुरियं णाणांकुसरण मुणिपवर ॥८॥ छाया-द्वादशविधतपश्चरणं त्रयोदश क्रियाः भावय त्रिविधेन । धर मनोमत्तदुरितं ज्ञानाङ्कुशेन मुनिप्रवर ! ॥८॥ अर्थ-हे मुनिश्रेष्ठ! तू १२ प्रकार के तप और १३ प्रकार की क्रियाओं को मन, वचन, काय से चिन्तवन कर तथा मनरूपी मस्त हाथी को ज्ञानरूपी अंकुश से __वश में कर । अनशन, ऊनोदर, व्रतपरिसंख्यान, रसपरित्याग, विविक्त शय्यासन, कायक्लेश, प्रायश्चित्त, वैयावृत्य, स्वाध्याय, विनय, व्युत्सर्ग और ध्यान ये १२ तप हैं। ५ महाव्रत, ५ समिति और ३ गुप्ति ये १३ प्रकार की क्रिया हैं॥५॥
SR No.022411
Book TitleAshtpahud
Original Sutra AuthorN/A
AuthorParasdas Jain
PublisherBharatvarshiya Anathrakshak Jain Society
Publication Year1943
Total Pages178
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy