________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
(७०) रसराज महोदधि।
अथ दवादेनेकी विधि. उपदंश वाले मनुष्यको जुलाब देना पीछे इन्द्रिय जुलाब देना और फिर घाव बद शाना इत्यादिका इलाज करै.
. अथ गर्मीका पहिला इलाज. मकोईकी पत्ती, सनायकी पत्ती सौंफ मुनक्का गुलाबके फूल, अमिलताश ये सब दवाई ले आधासेर पानी में चुरावै जब पानी आधा रहजाय तब छानके गर्मीवाले मनुष्यको देय इसीतरहसे तीनदिन देवे पीछे दूसरी दवा करै.
दूसरा इलाज. शुद्ध जमालगोटा एक तोला. आंवरा चार तोला इन दोनों को कूटकर कपड़छान करके एक दिन नींबूके रसमें खल करै पीछे मिर्च बराबर गोली बांधै तब ठंढे पानीके साथ एक गोली सांझ और एक सबेरे खानेको दे तो पंद्रह दिनमें गर्मी दूर होय.
तीसरा इलाज. शुद्ध शंखिया अकरकरा सफेद खैर भंगराज और सफेद सुपारी ये सब चीज छः२ मासे ले कपडछान करके पानीमें खल करै फिर बाजराके समान गोली बाँधै एक गोली शाम और एक सबेरे पानीके
For Private and Personal Use Only